मकरसंक्रांति के पावन पर्व पर गंगा यमुना में स्नानार्थियों की उमड़ी भीड़
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 15 January, 2021 06:42
- 479

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी 14/01/2021
रिपोर्टर मुकेश कुमार
मकरसंक्रांति के पावन पर्व पर गंगा यमुना में स्नानार्थियों की उमड़ी भीड़
कौशाम्बी मकर संक्रांति के पावन पर्व पर जिले के गंगा यमुना के विभिन्न घाटों पर लाखों भक्तों ने गंगा यमुना नदी के पवित्र जल में डुबकी लगा कर स्नान किया है। स्नान के दौरान गंगा यमुना के घाटों पर भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। मकर संक्रांति के दिन भोर 4:00 बजे से ही गंगा और यमुना के घाटों पर स्नान करने वाले भक्तों की कतार लगी रही। संदीपन घाट पल्हाना घाट बदनपुर घाट पर मकर संक्रांति के पावन पर्व को पूरे जिले में भक्त आस्था और विश्वास के साथ मनाते हैं। इस दिन सूर्य की चाल की दिशा बदल जाती है। जिससे इस पर्व का महत्व और बढ़ जाता है। मकर संक्रांति पर हिंदू धर्म में दान देने का विशेष महत्व है। इस दिन प्रत्येक घरों में भक्तो द्वारा खिचड़ी का दान दिया जाता है। गंगा यमुना के विभिन्न घाटों सहित प्रमुख कस्बों बाजारों और चौराहों पर भक्तों द्वारा पूड़ी सब्जी खिचड़ी आदि सामान बाटा गया है। भक्तो ने बढ़ चढ़ कर दान दिया है। पूरे दिन जिले में जगह जगह अन्न का वितरण भक्तो द्वारा किया जाता रहा।
Comments