Saturday 03 Jun 2023 3:11 AM

Breaking News:

महेवाघाट थाना का डीएम एसपी ने किया औचक निरीक्षण

महेवाघाट थाना का डीएम एसपी ने किया औचक निरीक्षण

पीपीएन न्यूज़

रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)

महेवाघाट थाना का डीएम एसपी ने किया औचक निरीक्षण

कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार व पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना महेवाघाट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने थाना कार्यालय सीसीटीएनएस कक्ष, अपराध रजिस्टर, मालखाना , अन्य रजिस्टरों व अभिलेखों को चेक किया एवं उनको रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया और मातहतो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैरकों और थाना परिसर के अन्य भवनों का भी निरीक्षण किया गया तथा साफ सफाई हेतु निर्देशित किया गया। कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सर्व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान डीएम एसपी ने कहा कि अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए थाना पहुंचने वाले फरियादियों की फरियाद सुनी जाय।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *