मेंडई कल्याणी सेवा ट्रस्ट एवं ग्राम गौरव को लेकर की गई बैठक
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 18 October, 2021 09:27
- 641

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी 17/10/2021
रिपोर्ट मुकेश कुमार
मेंडई कल्याणी सेवा ट्रस्ट एवं ग्राम गौरव को लेकर की गई बैठक
कौशाम्बी मूरतगंज ब्लाक के अंतर्गत पट्टी नरवर के मेड़ई कल्याणी सेवा ट्रस्टएवं ग्राम गौरव को लेकर की गई बैठक जिसमें बैठक में उपस्थित लोगों को ट्रस्ट के बारे में बताया गया एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष बहोरी लाल ने बताया कि इस मेड़ई कल्याणी सेवा ट्रस्ट के अंतर्गत निशुल्क सिलाई निशुल्क कढ़ाई निशुल्क बुनाई प्रशिक्षण एवं नशा मुक्ति जागरूकता जैविक एवं जीरो बजट की खेती गंगा घाटों की स्वच्छता महिला सशक्तिकरण निशुल्क फल संरक्षण कार्य स्वच्छता जागरूकता पर्यावरण बचाओ अभियान गांव गांव में जाकर विधिक शिविर का कार्यक्रम किया जाता है। चीजें सिखाई जाती है। एवं इसकी स्थापना दिवस 30 अक्टूबर एवं 1 नवंबर व 2 नवंबर को प्रत्येक वर्ष ग्राम गौरव के रूप मे मनाया जाता हैं। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष बहोरी लाल एवं राजेन्द्र प्रसाद पूर्व निदेशक पंडित दीनदयाल उपाध्याय धाम मथुरा उत्तर प्रदेश एवं वरिष्ठ संघ प्रचारक सीताराम केसरी ट्रस्ट महामंत्री डॉ राजेंद्र प्रसाद मौर्य श्री कृष्ण कामधेनु गौशाला के मंत्री दीपक मौर्य सह मंत्री विक्रम प्रताप सिंह एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Comments