खौलते चाय के भगोंने में डेढ़ वर्षीय बच्ची झुलसी
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 22 July, 2020 20:28
- 1635

खौलते चाय के भगोंने में डेढ़ वर्षीय बच्ची झुलसी
पी पी एन न्यूज
कमलेन्द्र सिंह
बिंदकी/फतेहपुर।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गौसपुर में खेलते- खेलते अचानक खौलते गरम चाय के भगोने में गिर कर डेढ वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों को जब तेज चीखने की आवाज सुनाई पड़ी तो बच्ची को देखते ही हड़कंप मचने के साथ चारों तरफ कोहराम का माहौल व्याप्त हो गया।
आनन - फानन गंभीर रूप से झुलसी विजय कुमार की बच्ची महक देवी को इलाज के लिए अपने निजी साधन से बिंदकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। काफी देर तक चले इलाज के दौरान चिकित्सको ने हालत में सुधार बताई है, तब जाकर परिजनों को राहत मिल सकी।
Comments