कौशाम्बी में पंद्रह अस्थायी पुलिस चौकियों की स्थापना
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 23 January, 2021 19:37
- 684

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 23/01/2021
रिपोर्ट मिथलेश कुमार (मोनू साहू)
कौशाम्बी में पंद्रह अस्थायी पुलिस चौकियों की स्थापना
कोखराज में हर्रायपुर सहित चरवा में महगांव व सैयद सरावा में स्थापित हुई पुलिस चौकी
कौशाम्बी। कानून व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद में 15 अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित हुई। पंचायत चुनाव के दृष्टिगत देखते हुए कौशाम्बी एसपी अभिनंदन द्वारा जनपद में 15 अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित करने की पहल की है। इस दौरान एसपी अभिनंदन द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जनपद कौशाम्बी में भूमि विवाद से संबंधित छोटे-छोटे अनेक विवाद है। जिसकी तुलना में पुलिस चौकियों की संख्या कम है। जिसके कारण लोगों को थाने जाने हेतु 20 से 30 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती थी। आमजनों की इस समस्या एवं जनता में पुलिस की उपस्थिति बनाए रखने हेतु जिसमें क्राइम को नियंत्रित करने हेतु जनपद में 15 अस्थाई पुलिस चौकियों की स्थापना की गई और कई उपनिरीक्षकों को नई चौकी में तैनाती भी दी गई।
Comments