किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत हुआ किसान मेले का आयोजन
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 21 January, 2021 23:01
- 1236

PPN PPN
लखनऊ।
21.012018
किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत हुआ किसान मेले का आयोजन
बछरावां रायबरेली -विकासखंड के ब्लॉक सभागार में किसान कल्याण मिशन योजना के अंतर्गत किसानों की आय दोगुनी किए जाने का प्रयास किया गया है।जिसमें आधारित अन्य गतिविधियों पशुपालन बागवानी इत्यादि उद्योगों को सम्मिलित करते हुए किसान कल्याण मिशन के रूप में चलाया जा रहा है।आज ब्लॉक में किसान मेले का आयोजन किया गया।
जिसमें किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत मेले का आयोजन किया गया।किसान गोष्ठी द्वारा कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग से जुड़े प्रसार कार्यक्रम एवं किसानों के योगदान के बारे में जानकारी देकर किसान सम्मान निधि एवं अन्य विभागों का लाभ प्रदान किया गया। बिभाग द्वारा के पशुपालन विभाग पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के बारे में जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राम नरेश रावत विधायक बछरावां विशिष्ट अतिथि एच एन सिंह,अरुण त्रिपाठी,विनय कुमार सिंह,जिला महामंत्री भाजपा शरद सिंह,प्रवीण कुमार अजय सिंह प्रभारी कृषि रक्षा इकाई सहायक तकनीकी हरेंद शुक्ला,अंशु वर्मा,अखिलेश कुमार सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
Comments