करछना में पांच वर्ष की मासूम से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
- Posted By: Abbas
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 25 October, 2020 02:00
- 2409

करछना में पांच वर्ष की मासूम से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार।
दुर्गा पूजा पंडाल में घूमने आयी थी, एसआरएन में कराया गया भर्ती
PRAYGRAJ: करछना थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार देर शाम पांच वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उस समय हुई जब बच्ची अपनी मां और दादी के साथ गांव में दुर्गा पूजा पंडाल में जागरण देखने गई थी। लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
मिठाई दिलाने के बहाने लग गया साथ
बताते हैं कि बच्ची पंडाल में खेल रही थी तभी गांव का 25 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र चंद्रशेखर वहां पहुंचा और बिस्कुट व मिठाई दिलाने के बहाने से उसे अपने साथ ले गया। धान के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। थोड़ी देर बाद स्वजनों को जब बच्ची नजर नहीं आई तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। पंडाल में बैठे सभी लोग बच्ची को ढूंढने लगे। खोजते-खोजते लोग धान के खेत के मेड़ पर पहुंचे तो वहां बच्ची का चप्पल, कपड़े व आरोपित की साइकिल पड़ी थी। लोगों को शक हुआ तो धान के खेत के चारों तरफ घेराबंदी कर खोजबीन शुरू हुई। इसी बीच बच्ची के चीखने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। जानकारी पाकर थानाध्यक्ष करछना अनिल कुमार सिंह व सीओ करछना देर रात करीब एक बजे घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना ले जाया गया, जहां हालत बिगड़ने पर शुक्रवार सुबह उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।
आरोपित को पब्लिक के सहयोग से पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बच्ची को एसआरएन में भेज दिया गया है।

Comments