कमलेश साहू बने मूरतगंज मंडल के मंडल अध्यक्ष
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 7 January, 2024 16:55
- 1346

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
कमलेश साहू बने मूरतगंज मंडल के मंडल अध्यक्ष
कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने जिले के 15 मंडल अध्यक्षों की घोषणा करते हुए सूची जारी कर दी है। शनिवार को जिला अध्यक्ष द्वारा जारी की गई मंडल अध्यक्षों की सूची के मुताबिक सिराथू विधानसभा के सिराथू मंडल का अध्यक्ष विनय कुमार पांडे, काशिया का विजय सिंह पाल, कड़ा का प्रदीप कुमार पटेल और अजुहा का रामराज मौर्य को बनाया गया है। इसी प्रकार मंझनपुर विधानसभा के मंझनपुर मंडल का अध्यक्ष महेश लोधी, करारी का दिलीप अग्रहरि, म्योहर का धर्मेंद्र सिंह पटेल, कौशांबी का जगन्नाथ दिवाकर, सरसवां का प्रमोद कुमार भार्गव व पश्चिम शरीरा की जिम्मेदारी भास्कर सिंह को सौंपी गई है। वहीं चायल विधानसभा के चायल मंडल का अध्यक्ष गुलाब सिंह पटेल, नेवादा के विवेक शुक्ला, सराय अकिल का राम बहादुर जायसवाल, मूरतगंज का कमलेश साहू और काजू का अध्यक्ष राममिलन चौधरी को बनाया गया है।
Comments