झमाझम हो रही बारिश से किसानों के खिले चेहरे
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 8 July, 2020 09:47
- 1284

prakash prabhaw news
लखनऊ
Report-Arif Mansoori
झमाझम हो रही बारिश से किसानों के खिले चेहरे
लखनऊ मोहनलालगंज क्षेत्रों में लगातार हो रही झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। जब से बारिश शुरू हुई है तब से धान की रोपाई भी तेज हो गई है। क्योंकि इससे पहले धान की रोपाई के लिए पानी नहीं था। लोग नहरों या इंजनों के सहारे से खेतों में पानी भर कर धान की रोपाई करते थे लेकिन जिस तरीके से खेतों में पानी होना चाहिए। उस तरीके से पानी नहीं मिल पा रहा था लेकिन कई दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश से किसानों को भरपूर पानी मिल रहा है और किसान इसी का फायदा उठाकर धान की रोपाई में पूरी तरीके से जुड़ गए हैं और निरंतर धान की रोपाई करते जा रहे हैं।
वही निगोहा क्षेत्र के रहने वाले कृष्ण पाल शर्मा ने बताया कि अगर धान की पौध समय से तैयार हो जाती। तो अब तक 80% धान की रोपाई हो चुकी होती लेकिन समय से धान की पौध इसलिए नहीं तैयार हो सकी क्योंकि आवारा जानवरों का आतंक लगातार जारी है। इसलिए लोग समय से धान की पौध को तैयार नहीं कर सके यही कारण है। कि धान की रोपाई के लिए लोगों की धान की पौध तैयार नहीं हो पाई है।
अगर लोगों की धान की पौध पहले तैयार हो जाती तो लगातार हो रही बारिश से अब तक लोगों की धान की रोपाई 80 से 90% हो चुकी होती और लोग बारिश का पूरा फायदा भी उठा चुके होते लेकिन आवारा जानवरों के बढ़ते आतंक के कारण लोगों की ना तो समय से धान की पौध तैयार हो पाई और ना ही बारिश का फायदा उठाकर लोग निरंतर धान की रोपाई कर पा रहे हैं लेकिन फिर भी लगभग 60 से 70% लोगों की धान की पौध तैयार हो गई है। और लोग निरंतर हो रही बारिश का फायदा उठाकर धान की रोपाई में तेजी लाकर धान की रोपाई करा रहे हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि अगर इसी तरीके से बारिश होती रही तो हफ्ता 15 दिन के अंदर सभी लोग धान की रोपाई करा चुके होंगे। कि जिस तरीके से लगातार बारिश हो रही है इससे किसानों को बड़ा फायदा हाथ लग रहा है। वही पान किसान यूनियन के प्रचार प्रसार मंत्री बेचालाल चौरसिया ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से किसानों को बड़ा फायदा हाथ लगा है। और किसान इसका पूरा लाभ भी उठा रहे हैं। और सभी किसान धान की रोपाई में तेजी लाकर निरंतर धान की रोपाई कर रहे हैं। क्योंकि इस बार लॉकडाउन के चलते सभी किसान परेशान हो चुके थे और किसानों की जेब भी खाली हो चुकी थी।
क्योंकि ज्यादातर किसान लॉकडाउन के चलते पूरी तरीके से परेशान हो चुके थे। किसानों के पास ना तो इंजन से खेतों में पानी भरा कर धान की रोपाई करने के लिए पैसा बचा था ना ही और कोई व्यवस्था थी। लेकिन किसानों को लगातार हो रही बारिश से बहुत बड़ा फायदा हुआ है और किसान लगातार हो रही बारिश से बहुत ज्यादा खुश हैं। और सभी किसान दिन रात खेतों में मेहनत करके धान की रोपाई करा रहे हैं।
Comments