जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार 14 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार 14 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया

प्रकाश प्रभाव न्यूज़ 


कौशाम्बी 22/02/2021


रिपोर्ट मुकेश कुमार


जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार 14 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया


कौशाम्बी: जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा के निर्देशानुसार लगातार हो रहे किसान आंदोलन के समर्थन में भागीदारी संकल्प मोर्चा के तहत केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों एवं किसान बिल अध्यादेश को वापस नहीं लिए जाने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए जिला मुख्यालय व तहसील चायल में 14 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन जिला मुख्यालय पर सौंपा गया। जन अधिकार पार्टी एवं भागीदारी संकल्प मोर्चा की प्रमुख मांगे नई कृषि नीति किसान विरोधी है। जो किसानों को गुलाम बनाने वाली है, ऐसे किसान विरोधी तीनों बिल वापस लिया जाए, पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतें तत्काल वापस ली जाएं, पिछड़ों दलितों अल्पसंख्यकों की हत्या एवं उत्पीड़न पर रोक लगाया जाय, अन्य वर्गों की तरह पिछड़े वर्ग के छात्रों को भी छात्रवृत्ति प्रदान की जाए, पूरे देश में शिक्षा का पाठ्यक्रम एक समान किया जाए, बेरोजगार नव युवकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए, किसानों को खाद बीज एवं कीटनाशक दवाएं उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएं, सिंचाई व्यवस्था मुफ्त की जाए, छोटे व मझोले किसानों दुकानदारों व्यापारियों का कर्ज एवं बिजली का बिल माफ किया जाय। वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा पिछड़ों का आरक्षण मेडिकल सहित सभी क्षेत्रों में शून्य कर दिया गया है, इसे तत्काल बहाल किया जाए। सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सरकारी संपत्तियों का निजीकरण करना बन्द करे, इससे राष्ट्र की अपूर्णनीय क्षति होगी इसे तत्काल रोका जाए। बीजेपी सरकार भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले आवासीय बालिका विद्यालय कोइलहा कौशाम्बी के नाम से बने विद्यालय आदि के नामों को बदलना बंद करे, जो की महिलाओं में शिक्षा की अलख जगाने वाली भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले के नाम का अपमान है। अतः हम सरकार से निवेदन करते हैं की विद्यालय का नाम शिक्षा की देवी माता सावित्री बाई फुले के नाम से पुनः रक्खा जाए। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शिवभवन कुशवाहा, मंडल सचिव करन मौर्य, जिला संरक्षक नफीस अहमद, मनोज कुशवाहा, राजू कुशवाहा, भूपेंद्र प्रजापति, बुधराम प्रजापति, अरुण सिंह अर्कवंशी, पंचम लाल, राजकुमार मौर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *