जिलाधिकारी ने कोविड-19 वैक्सीन का लगवाया टीका
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 6 February, 2021 07:57
- 533

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। फरवरी 05, 2021
रिपोर्ट मिथलेश कुमार (मोनू साहू)
असिस्टेंट ब्यूरो कौशाम्बी
जिलाधिकारी ने कोविड-19 वैक्सीन का लगवाया टीका
कौशाम्बी। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने कोविड-19 वैक्सीनेशन के अन्तर्गत शुक्रवार को जिला अस्पताल में स्वयं को कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना वैक्सीन का टीका सभी लोग लगवायें इससे कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होगा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अतिरिक्त विनय कुमार गुप्ता, उप जिलाधिकारी मंझनपुर राजेश चन्द्रा सहित कलेक्टेट के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया।
कोरोना वैक्सीनेशन से पहले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग, पल्स चेकिंग एवं हैण्ड सैनिटाइजेशन किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पीएन चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 दीपक सेठ सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Comments