ईद पर कोरोना की मार, सादगी से मना त्योहार
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 26 May, 2020 08:47
- 3254

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 26/07/2020
रिपोर्ट - दिनेश कुमार(जिला संवाददाता)
ईद पर कोरोना की मार, सादगी से मना त्योहार
कौशाम्बी। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर जारी लॉक डाउन के कारण सब कुछ बंद है। इसका असर ईद पर भी पड़ा है। आमतौर पर ईद के दिन सभी मुस्लिम नए कपड़ों में नमाज अदा कर त्योहार मनाते हैं। इस बार 2 महीने से काम धंधा बंद होने के कारण तकरीबन सभी वर्ग आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है। जिनकी स्थिति कुछ ठीक भी है उन्होंने भी महामारी के चलते सोमवार को सादगी के साथ ईद मनाया। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि देश वैश्विक महामारी के दौर से गुजर रहा है। प्रवासी मजदूरों की हालत को देखकर नए कपड़ों को खरीददारी से परहेज किया। लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए लोगों ने अपने-अपने घरों में ही ईद की नमाज अदा की है।
Comments