महंगाई की मार-इस महीने तीसरी बार महंगा हुआ बिना सब्सिडी LPG सिलेंडर, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 25 रुपए बढ़ी
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 25 February, 2021 11:46
- 1687

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
रिपोर्ट ,सर्वेश आब्दी
महंगाई की मार-इस महीने तीसरी बार महंगा हुआ बिना सब्सिडी LPG सिलेंडर, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 25 रुपए बढ़ी
तेल कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में इस महीने आज तीसरी बार बढ़ोतरी की है। जिसके बाद दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के LPG सिलेंडर की कीमत 769 रुपए से बढ़कर 794 रुपए हो गई है। बढ़े हुए दाम 25 फरवरी 2021 से लागू हो गए हैं। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में आज 25 रुपए तक का इजाफा किया गया है।
फरवरी में तीसरी बार महंगा हुआ सिलेंडर
फरवरी महीने में 3 बार गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं। सरकार ने 4 फरवरी को LPG के दाम में 25 रुपए का इजाफा किया था। उसके बाद 15 फरवरी को एक फिर से सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाए थे। और अब यह तीसरी बार है जब फिर से 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
1 दिसंबर से अब तक 200 रुपए महंगा हुआ
1 दिसम्बर को गैस सिलेंडर 594 रुपए से बढ़कर 644 रुपए हुए थे। 1 जनवरी को फिर से 50 रुपए बढ़ाए गए, जिसके बाद 644 रुपए वाला सिलेंडर 694 रुपए हो गया। 4 फरवरी को की गई बढ़ोत्तरी के बाद इसकी कीमत 644 रुपए से बढ़कर 719 रुपए हो गई है। 15 फरवरी को 719 रुपए से 769 रुपए हुई और 25
Comments