घर के बाहर सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या से सनसनी, परिजनों में कोहराम
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 14 October, 2021 17:02
- 648

प्रकाश पर प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 14/10/21
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
घर के बाहर सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या से सनसनी, परिजनों में कोहराम
कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा गाँव में बीती रात घर के बाहर सो युवक की किसी अज्ञात ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा गाँव निवासी देवराज (40) वर्ष घर के बाहर चारपाई में सो रहा था। देर रात किसी ने देवराज की हत्या कर दी। सुबह घर के बाहर निकले परिजनो ने उनकी खून से लथपथ शव देखा तो कोहराम मच गया। हत्या की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हत्या के कारणों का पता नही चल सका। ग्रामीणों की सूचना पर कोखराज थाना, सिंघिया चौकी और भरवारी चौकी की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।
Comments