गोवंश की व्यवस्था मे यदि कमी हुई तो होगी कठोर कार्यवाही - डिप्टी सीएम
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 4 September, 2022 21:47
- 546

PPN NEWS
गोवंश की व्यवस्था मे यदि कमी हुई तो होगी कठोर कार्यवाही - डिप्टी सीएम
कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को एकदिवसीय भ्रमण निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कौशांबी जिले में पहुंचे और उन्होंने नगर पालिका परिषद भरवारी के अंतर्गत मूरतगंज के पल्हाना घाट में बने गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। गौ संरक्षण केंद्र की स्थिति देखने के बाद डिप्टी सीएम ने कहा कि पशुओं की देखरेख में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चारा पानी की व्यवस्था सूबे की सरकार ने कर दी है और अधिकारी गोवंश की देख रेख की समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गोवंश की देखरेख में लापरवाही मिली तो खैर नहीं होगी। गौ संरक्षण केंद्र निरीक्षण के बाद उन्होंने पौधरोपण भी किया है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से मिले और लोगों को संबोधित कर सरकार की योजनाओं को बताया है। इस दौरान पूर्व विधायक संजय गुप्ता, जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, रमेश अग्रहरि, अल्पसंख्यक जिला महामंत्री अकरम, मंडल अध्यक्ष मनोज शुक्ला, मंडल अध्यक्ष महफूज अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
Comments