गांजे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

गांजे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

प्रकाश प्रभाव न्यूज़


कौशाम्बी। 05/01/20


रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)


गांजे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार


कौशाम्बी। कोखराज पुलिस ने डेढ़ किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने का दावा किया है पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिखा पढ़ी कर उसे अदालत में पेश कर दिया है।


जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत  सहजादपुर पुलिस चौकी  प्रभारी राजीव नारायण सिंह पुलिस बल के साथ सीएचसी शहजादपुर के पीछे से 1 किलो 400 ग्राम झोले में नाजायज गांजे के साथ अभियुक्त को बैंक चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। गांजे सहित पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम नीरज निषाद पुत्र महेश निषाद निवासी शहजादपुर मलाही टोला थाना कोखराज बताया है पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ गांजा अधिनियम के तहत लिखा पढ़ी कर न्यायालय भेज दिया है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *