गंगा स्नान करने गया किशोर गंगा में डूबा
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 11 August, 2023 22:44
- 401

PPN - NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
गंगा स्नान करने गया किशोर गंगा में डूबा
कौशाम्बी। जनपद के संदीपनघाट थाना क्षेत्र में दोस्तो के साथ गंगा नहाने गया किशोर अचानक गहरे पानी में चला गया, दोस्तो के शोर मचाने पर पर गंगा में कूदकर स्थानीय लोगो ने खोजा लेकिन वह नही मिला। इसकी सूचना संदीपन घाट थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोर किशोर को खोजने में जुटे हुए है।
जानकारी के मुताबिक संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बदनपुर गंगा घाट में शुक्रवार को दोस्तो के साथ अंकित उम्र 18 वर्ष पुत्र विनोद निवासी ग्राम बलिहावां गंगा नहाने गया हुआ था, जो नहाते नहाते गहरे पानी में चला गया और वह डूब गया। किशोर के डूब जाने से घाट पर शोर होने लगा, जिसके बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर को जाल डलवाकर खोजने का प्रयास किया लेकिन खबर लिखे जाने तक किशोर बरामद नहीं हो सका। वही घटना की सूचना जैसे ही परिजनो को मिली वह भी रोते बिलखते गंगा घाट पर पहुंच गए।
Comments