फिर मिला अज्ञात महिला का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 11 October, 2021 17:04
- 610

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 10-10-2021
मिथलेश कुमार (मोनू साहू)
असि0 ब्योरों कौशाम्बी
फिर मिला अज्ञात महिला का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान
कौशाम्बी। अभी कुछ दिन पूर्व सरायअकिल थाना अंतर्गत घूरी गांव के समीप ससुर खदेरी नदी किनारे बोरे में बन्द अज्ञात महिला का शव मिला था जिसकी शिनाख्त आज तक नही हो पाई।
इसी प्रकार आज सरायअकिल थाना अंतर्गत तिल्हापुर चौकी क्षेत्र के ग्राम युसुफपुर और मोहम्दाबाद के बीच स्थित तालाब के किनारे एक लगभग 30 वर्षीय महिला का शव मिला। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने सराय अकिल थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष भुवनेश्वर चौबे एवं तिल्हापुर चौकी इंचार्ज मय फोर्स घटना स्थल पहुँचे और मौका मुआयना किया। पुलिस ने लोगो को भी पहचान के लिए शव दिखाए लेकिन किसी ने शव को नही पहचाना। मौके पर चायल क्षेत्राधिकारी श्यामकांत भी मौजूद रहे। शव के सिर पर चोट के निशान से प्रतीत होता है कि ईट से कूच कर हत्या की गई है। सराय अकिल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट- यदि किसी को इस संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो इस नंबर पर सूचित करें- 9454403769 थाना अध्य्क्ष सराय अकिल,
उ0 नि0 भुवनेश्वर चौबे
Comments