एक मार्च से प्रारंभ होगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 25 February, 2021 21:29
- 619

प्रकाश प्रभाव न्यूज
कौशाम्बी
फरवरी-25-02-2021
संवाददाता-अनिल कुमार
एक मार्च से प्रारंभ होगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान
कौशाम्बी।मौसम में बदलाव शुरू होने के साथ स्वास्थ्य बिभाग द्वारा 1 मार्च से 31 मार्च तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जायेगा | अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम घर घर जा कर लोगों को संचारी रोगों एवं उनसे बचाव की जानकारी देंगी 10 मार्च से 24 मार्च तक दस्तक अभियान के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर्स (आशा, एएनएम, आंगनवाड़ी) कोविड 19 के नियमो का पालन करते हुए संदेश और स्टीकर के जरिए हर घर पर दस्तक देगे घर और घर के आस पास सफाई रखने से संचारी रोगों से बचाव संभव हैं आशा एवं आंगनबाडी कार्यकर्ता घर घर जा जाकर लोंगो को हाईजीन के बारे में जागरूक करेंगी और स्वास्थ्य की साफ़ सफाई की महत्वता बतायेंगी
अरुण पटेल अभियान नोडल व अधीक्षक मंझनपुर ने बताया कि अभियान की तैयारियां चल रही हैं जनपद स्तरीय टास्क फ़ोर्स बैठक की जा चुकी हैं ब्लाक स्तरीय अन्तर्विभागीय बैठके आयोजित की जा चुकी हैं | जिससे सभी विभाग एक साथ होकर कार्य करे और कार्यक्रम को सफल बनाते हुए एकजुट हो
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान साफ़-सफाई, कचरा निस्तारण, जल भराव रोकने एवं शुद्ध जल उपलब्धता पर विशेष जोर दिया जायेगा अभियान को सुचारू रूप से सञ्चालन के लिए अन्य विभागों केसाथ भी समन्वय स्थापित कर अभियान को क्रियावान किया जायेगा इसी क्रम में विभागीय अधिकारीयों को प्रशिक्षित किया जा रहा हैं ताकि आगे ये अपने क्षेत्र में अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर सके उन्होंने बताया कि अभियान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अलावा नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि एवं सिचाई विभाग और सूचना विभाग को जिम्मेदारी सौपी गयी हैं कार्यक्रम संदर्भ में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षको का प्रशिक्षण किया गया उक्त प्रशिक्षण में ब्लॉक अधीक्षक स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आदि ने प्रतिभाग किया।
Comments