मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के तहत सरयू नदी का हवाई सर्वेक्षण किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के तहत सरयू नदी का हवाई सर्वेक्षण किया

PPN NEWS

अयोध्या 23 सितम्बर 2022 

ब्यूरो रिपोर्ट 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के तहत सरयू नदी का हवाई सर्वेक्षण किया 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के तहत सरयू नदी का हवाई सर्वेक्षण किया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अचानक मुख्यमंत्री अयोध्या के श्रीराम कथा पार्क पर स्थापित (नयाघाट) पर हेलीकाप्टर से पहुंचे।  वहां पर सांसद  लल्लू सिंह सहित मण्डल, जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।  उसके बाद श्री सरयू होटल में मण्डल, जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ने संक्षिप्त बैठक की।  इस बैठक में बाढ़ संभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्यो आदि की जानकारी लेते हुए राहत कार्यो को सही से चलाने का निर्देश दिया तथा नयाघाट पर स्थापित होने वाले भारत रत्न लता मंगेशकर चौराहे के तैयारी के सम्बंध में जानकारी ली। 

दीपोत्सव 2022 को जो 23 अक्टूबर को आयोजित होना है की तैयारी के सम्बंध में जानकारी ली और बेहतर ढंग से तैयारी करने के लिए जिम्मेदारों को निर्देश दिया।  इसके बाद अधिकारियों से वार्ता करके मुख्यमंत्री अपने अगले भ्रमण क्षेत्र के लिए रवाना हो गए। 

इस मौके पर मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा,  पुलिस उप महानिरीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, सहित सत्ताधारी पार्टी के पदाधिकारी सहित अन्य मण्डलीय/जनपदीय अधिकारी  उपस्थित रहे। 

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *