बसंत पंचमी के पर्व पर गंगा यमुना के घाटों पर भक्तों ने किया स्नान

बसंत पंचमी के पर्व पर गंगा यमुना के घाटों पर भक्तों ने किया स्नान

प्रकाश प्रभाव न्यूज

कौशाम्बी

फरवरी-16-02-2021


संवाददाता-अनिल कुमार



बसंत पंचमी के पर्व पर गंगा यमुना के घाटों पर भक्तों ने किया स्नान


कौशाम्बी । कौशाम्बी माघ मास की बसंत पंचमी के दिन गंगा और यमुना नदी में स्नान का विशेष महत्व है गंगा यमुना नदी में स्नान के बाद भक्तों ने मां सरस्वती की पूजा की है जिले के विभिन्न घाटों में भक्तों ने बड़ी आस्था से डुबकी लगाई है सुबह से ही गंगा यमुना के विभिन्न घाटों में भक्तों की भीड़ पहुंचने लगी जो दोपहर बाद तक गंगा यमुना के घाटों में गंगा स्नान करने वाले भक्तों की भीड़ देखी गई है गंगा नदी के कड़ा घाट पल्हाना घाट संदीपन घाट फतेहपुर घाट उमरछा घाट ककराबाद घाट सहित विभिन्न गंगा घाटों में सुबह से ही स्नान करने वाले भक्तों की भीड़ लगी रही है यमुना नदी के महेवा घाट सेवड़ा नंदा का पुरवा पभोषा सहित विभिन्न यमुना घाटों में गंगा स्नान करने वाले भक्तों की भीड़ लगी रही गंगा यमुना स्नान कर वापस लौट रहे भक्तों को आम जनता ने रास्ते में नाश्ते पानी का भी प्रबंध किया था तमाम भक्तों ने हलवा पूरी सब्जी पूड़ी खीर खिचड़ी आदि भक्तों को खिलाई है बसंत पंचमी के पर्व पर गंगा स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी चौकशी बरती है जिसके चलते सड़कों पर जाम नहीं लग सके हैं ।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *