बाजार में केमिकल युक्त रंगों की भरमार
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 16 March, 2022 05:12
- 1598

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 15/03/2022
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
बाजार में केमिकल युक्त रंगों की भरमार
कौशाम्बी। बाजार में केमिकल युक्त रंगों की भरमार है। सस्ते दामों में मिलने वाले ये रंग नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह रंग देखने में जितने चटक लगते हैं उतने ही आर्टिफिशियल होते हैं। रंगों के पैकेट्स पर हर्बल कलर का लेबल लगा होता है, इन रंगों को गाढ़ा करने वह चटकीले बनाने के लिए इनमें क्षार, भारी धातु, रेत के चमकीले कण, कांच का बुरादा और सिलिका मिलाया जाता है। यह रंग आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं।

Comments