भाजपा की जीत में किसानों की होगी अहम भूमिका: ज्ञानेश जोशी
- Posted By: Mithlesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 15 September, 2021 14:43
- 1466

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 15/09/21
रिपोर्ट-मिथलेश कुमार साहू
भाजपा की जीत में किसानों की होगी अहम भूमिका: ज्ञानेश जोशी
कौशाम्बी। मंझनपुर समदा स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को किसान मोर्चा के कार्यकारिणी की परिचय बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश पाल ने किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी ज्ञानेश जोशी एवं पार्टी जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी उपस्थित रहीं। इस दौरान आगामी विधान सभा चुनाव की जीत में किसानों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया।
ज्ञानेश जोशी ने कहा कि जिले में ही नहीं वरन् पूरे प्रदेश और देश में किसानों की आबादी 70 फीसदी से अधिक है। विधान सभा 2022 के चुनाव में भाजपा की जीत में किसानों की अहम भूमिका होगी। ऐसे में हमें गांव-गांव जाकर किसानों के बीच सरकार की उनके हित में संचालित योजनाओं का बखान करने की जरूरत है। पार्टी जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने कहा कि किसान मोर्चा में सभी वर्ग के लोग शामिल है। चाहे वह महिला हो, पिछड़ा वर्ग हो, एससी वर्ग हो, मुस्लिम समुदाय के लोग हो या फिर युवा हो आदि सभी लोग किसानी से जरूर जुड़े है।
केंद्र और प्रदेश की सरकार किसानों के हित में तमाम योजनाएं संचालित कर रखी है। मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश पाल ने कहा कि पूर्व की सरकारों में किसान परेशान था। उनको समय पर न तो बिजली मिलती थी और न ही पानी। खाद-बीज भी उनको निजी दुकानों से लेना पड़ता था। नहरों में पानी नहीं आता था। जलने के बाद नलकूपों के ट्रांसफार्मर महीने भर बाद भी नहीं बदला जाता था।
लेकिन आज प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार में किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है। पूर्व की सरकारों ने कभी किसानों के हित में ऐसा कार्य नहीं किया है। इस दौरान कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र फूल माला पहनाकर बधाई एवं सम्मानित किया। इस दौरान डीसीएफ चेयरमैन चंद्रदत्त शुक्ल, ओम नारायण शुक्ला, संगीता सरोज, पुष्पराज सिंह पटेल, नरेंद्र सिंह पटेल, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि सदर हुबलाल दिवाकर, जितेंद्र मिश्रा, अशोक गोस्वामी, अमित पाल, फूलसिंह चैहान, केदारनाथ पाल, देवमणि उपाध्याय, विनय शुक्ला आदि मौजूद रहे।
Comments