बदमाशों ने दिनदहाड़े पुलिस को दी चुनौती, घर पर चढ़कर मांगा रंगदारी
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 28 August, 2020 23:14
- 1056

Prakash prabhaw news
ब्यूरो रिपोर्ट प्रकाश प्रभाव
बदमाशों ने दिनदहाड़े पुलिस को दी चुनौती, घर पर चढ़कर मांगा रंगदारी
आजमगढ़ जिले में अपराध की जहां बाढ़ आ गयी है वहीं अपराधी निरंकुश हो गए हैं। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण शुक्रवार को जहानागंज थाना क्षेत्र के लप्सीपुर गांव में देखने को मिला जहां बदमाश दिनदहाड़े एक व्यक्ति के घर रंगदारी वसूलने पहुंच गए। अच्छा यह था कि पीड़ित ने समझदारी दिखाते हुए एसपी को फोन कर दिया। एसपी के निर्देश में मौके पर पहुंची पुलिस ने 9 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
जहानागंज थाना क्षेत्र के लप्सीपुर गांव निवासी गिरीश कुमार चैबे पुत्र जगदीश चैबे शुक्रवार की पूर्वांह्न करीब 10 बजे अपने घर पर मौजूद थे। उसी दौरान एक कार से 9 बदमाश पहुंचे और रंगदारी मांगने लगे। इसी बीच पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह को फोन कर दिया। एसपी के निर्देश पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बदमाशों को घेरकर पकड़ लिया।
गिरफ्तार बदमाश राधेश्याम पुत्र स्व. सम्हारु निवासी निकामुद्दीनपुर थाना निजामाबाद, बृजेश यादव पुत्र निक्कु यादव निवासी ग्राम बिलरियागंज थाना बिलरियागंज, राजेश यादव पुत्र देवनरायण यादव निवासी गम्भीरवन थाना जहानागंज, कमलेश यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी सलारपुर थाना सिधारी, सन्तोष यादव पुत्र श्यामलली यादव निवासी नत्थुपुर थाना रानी की सराय, अखिलेश गोड़ पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी नीबी थाना रानी की सराय, सुरज यादव पुत्र मुलचन्द्र यादव निवासी ओहमपुर थाना सरायमीर, बृजेश कुमार यादव पुत्र छोटेलाल यादव निवासी ओहदपुर थाना सरायमीर, रजनीकान्त यादव पुत्र रामप्रीत यादव ग्राम रसुलपुर बरवा थाना सरायमीर का रहने वाला है। पुलिस ने मौके से वाहन संख्या यूपी 50 बीयू 1791 टीगर एक्स-जेड व वाहन संख्या यूपी 50 बीएल 3232 डस्टन गो कार बरामद किया है। सभी आरोपियों को जेल भेजा रहा है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की सूचना पर जहानागंज पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को जेल भेज जा रहा है। एसपी ने कहा कि यह गंभीर प्रवृत्ति का अपराध है। इस तरह की घटनाओं में अक्सर हत्या भी हो जाती है लेकिन पुलिस ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया है।
Comments