अध्यक्ष एवं डीएम ने 68 किसानों को कृषि निवेश अनुदान स्वीकृति प्रमाण पत्र किया वितरित

अध्यक्ष एवं डीएम ने 68 किसानों को कृषि निवेश अनुदान स्वीकृति प्रमाण पत्र किया वितरित

PPN NEWS

अध्यक्ष एवं डीएम ने 68 किसानों को कृषि निवेश अनुदान स्वीकृति प्रमाण पत्र किया वितरित

कौशाम्बी। अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर एवं जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा जनपद में विगत दिनों गंगा एवं यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण हुई फसलों की क्षति से प्रभावित तहसील मंझनपुर के 44 एवं तहसील चायल के 24 किसानों को कृषि निवेश अनुदान कुल 1 लाख 79 हजार 201 धनराशि की स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किया गया। जनपद में कुल 48 ग्रामों के 2965 किसानों की फसलों की क्षति गंगा एवं यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण हुई है, जिसमें तहसील मंझनपुर के 2150 एवं तहसील चायल के 815 किसान शामिल है प्रभावित किसानों को आनलाइन सहायता धनराशि सीधे उनके खाते में हस्तान्तरित की जा रही है। जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनपद में गंगा एवं यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण प्रभावित लोगों को हर सम्भव मद्द उपलब्ध कराई गयी तथा पात्र लोगों को आवास उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि फसलों की हुई क्षति का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को सहायता राशि दी जा रही है उन्होंने किसानों से कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत अगर प्रीमियम की धनराशि कट रही है तो फसल की क्षति के लिए क्लेम करें बीमा कम्पनी द्वारा आर्थिक सहायता मिलेगी। उन्होंने किसानों से शासन द्वारा संचालित अन्य कल्याणकारी योजनाओं से लाभवान्ति होने के साथ ही आस-पास के लोगों को भी जागरूक करने का आग्रह किया। पूर्व विधायक लालबहादुर व भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने भी उपस्थित किसानों को सम्बोधित किया इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय एवं उपजिलाधिकारी मनीष यादव व प्रखर उत्तम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *