यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, 4 महिलाओं और एक पुरुष की मौत,

यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ भीषण सड़क हादसा,  4 महिलाओं और एक पुरुष की मौत,

PPN NEWS

नोयडा।

यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, आगरा से नोएडा आ रही बोलेरो कार डंपर में घुसी, 4 महिलाओं और एक पुरुष की मौत, दो घायलों की स्थित गंभीर


ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा जाते समय जेवर टोल प्लाजा से पहले 40 किमी0 माइलस्टोन के पास तेज रफ्तार बेलोरो कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे डंपर जा घुसी सुबह 5 बजे  हुए इस भीषण हादसे कार मे सवार 7 सात लोगों घायल हो गये।


सूचना मिलने मौके पर पहुंची जेवर थाने की पुलिस ने घायलो को अस्पताल  में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरो ने चार महिला एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य घायलों कि स्थित्ति गंभीर बनी हुई है। दोनों घायल जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। पुलिस ने दुर्घटनास्थल से वाहनों को हटा कर यातायात को खुलवा दिया है और दुर्घटना के कारणो की जांच शुरू कर दी है।  


यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे की तस्वीरे भयानक और दर्दनाक है। एडीसीपी ज़ोन 3 विशाल पांडे ने बताया की पूना और कर्नाटका से दो परिवार बेलोरो में सवार हो कर आगरा से नोएडा की ओर आ रहे थे सुबह पांच बजे के करीब जेवर टोल प्लाजा से पहले 40 किमी0 माइलस्टोन के पास तेज रफ्तार बेलोरो कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे डंपर जा घुसी।


बेलोरो सवार चन्द्र कांत नारायण बुराड़े, स्वर्णा चन्द्र कान्त बुराड़े, मालन विश्वनाथ कुंभार, रंजना भरत पवार, नुवंजन मुजावर,  नारायण रामचन्द्र कोलेकर, सुनीता राजू गस्टे गम्भीर रुप से घायल हो गये।


सूचना मिलते जेवर कोतवाली पुलिस और रेस्कू टीम मौके पर पहुँच गई और घायलो को कैलाश अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।


जहाँ डॉक्टरो ने चन्द्र कांत नारायण बुराड़े,  स्वर्णा चन्द्र कान्त बुराड़े,  मालन विश्वनाथ कुंभार,  रंजना भरत पवार,  नुवंजन मुजावर को मृत घोषित कर दिया जबकि नारायण रामचन्द्र कोलेकर,  सुनीता राजू गस्टे गम्भीर रुप से घायल हो गये. दोनों घायल जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।


पुलिस ने दुर्घटनास्थल से वाहनों को हटा कर यातायात को खुलवा दिया है और डम्पर को कब्जे लेकर दुर्घटना के कारणो की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *