14 वर्ष की किशोरी के साथ पिछले 7 महीने तक किया यौन शोषण
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 30 June, 2020 15:22
- 3221

prakash prabhaw news
कानपुर
14 वर्ष की किशोरी के साथ पिछले 7 महीने तक किया यौन शोषण
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आयी है जिसमे एक किशोर ने एक किशोरी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। एक 16 साल का किशोर ने 14 वर्ष की किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ कई महीनों तक रेप किया और जब उस मामले की जानकारी लड़की के घर वालों को तब हुई जब लड़की ने बताया कि उसके पेट में बराबर दर्द रहता है। तब घर वाले उसे लेकर एक डॉक्टर के पास गए। उन्होंने पेट दर्द होने पर किशोरी का अल्ट्रासाउंड कराया। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट में पता चला कि किशोरी गर्भवती है। परिजनों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। लड़की के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना काकादेव क्षेत्र अंतर्गत 16 वर्षीय किशोर एक 14 साल की किशोरी के घर पर आता जाता था। इसी बीच उसने बहला-फुसलाकर किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बना लिया। वह 7 महीने तक किशोरी का यौन शोषण करता रहा।
पिछले दिनों किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो परिजनों ने उसे डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर की दवा खाने के बाद भी किशोरी को आराम नहीं हुआ तो डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। डॉक्टर की सलाह पर परिजनों ने किशोरी का अल्ट्रासाउंड करवाया जिसमे किशोरी के गर्भवती होने की बात पता चली।
किशोरी के गर्भवती होने की बात पता चलने के बाद नाबालिग ने बताया कि पिछले 7 महीने से उसके घर में आने वाला किशोर उसके साथ संबंध बना रहा था। फिलहाल परिजनों ने काकादेव थाने में मामले की शिकायत की है , जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।
फिलहाल थानाध्यक्ष कौशल किशोर दीक्षित का कहना है कि लड़की के घरवालों ने जो तहरीर दी उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट नें मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नाबालिग है उसे किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Comments