ब्रह्माकुमारी संस्था की महिलाओं ने डिप्टी सीएम की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र ।
- Posted By: Jitendra Shukla
- ताज़ा खबर
- Updated: 28 August, 2026 14:28
- 27

लखनऊ :-
ब्रह्माकुमारी संस्था की महिलाओं ने डिप्टी सीएम की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र ।
आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्मकुमारी संस्था से आई बहनों ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को राखी बांधी और उन्हें रक्षासूत्र बांधकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डिप्टी सीएम ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
बाइट- बृजेश पाठक (डिप्टी सीएम, UP) ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व है, जिसे पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को विशेष सौगात दी है। परिवहन विभाग की बसों में महिलाओं को चार दिनों तक निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
बाइट- बृजेश पाठक (डिप्टी सीएम, UP)
Comments