जिला पंचायत चुनाव के हार की होगी समीक्षा।

प्रकाश प्रभाव न्यूज
ब्यूरो रिपोर्ट इसराफील खान
जिला पंचायत चुनाव के हार की होगी समीक्षा।
पार्टी के खिलाफ कार्य करने वालो के खिलाफ की जायेगी कार्यवाही- राम उदित यादव।
अमेठी
जिला मुख्यालय पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कार्यकर्ताओं को अपने सम्बोधन में कहा कि मिशन 2022 की फतेह के लिये संगठन के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को तन मन से अभी से जुट जाना है, तभी सफलता हासिल हो सकेंगी। और जिले की चारो विधानसभा सीटों पर पार्टी का परचम लहरायेगा। हाल में सम्पन्न हुये जिला पँचायत के चुनाव की हार की समीक्षा की जायेगी। चुनाव में मिले हार से मायूस होने की जरूरत नही है। यह चुनाव प्रशासन से लड़ा गया है। जनता ने तो हमारे जिला पँचायत प्रत्याशियो को चुनाव जिताकर भेजा था। लेकिन प्रदेश सरकार व प्रशासन नही चाहता कि सपा के प्रत्याशी जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीते। यह खेल पूरे प्रदेश में खेला गया। शासन ने प्रशासन को अगुआ कर लोकतंत्र में जमकर लूट की है। जो अब तक हुये चुनाव का अपना रिकार्ड है। जिसके परिणाम स्वरूप प्रशासन अपनी मंशा में कामयाब हो गया। जिलाध्यक्ष ने जिला पँचायत अध्यक्ष चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओ के मनोबल को मजबूती देते हुये कहा कि कार्यकर्ताओ को मायूस व निराश होने की जरूरत नही है। प्रशासन का नँगा नाच देश दुनिया सबने देखा व सुना है। जिसका जबाब जनता 2022 के चुनाव में बखूबी दे देगी। विधानसभा का चुनाव जनता से जुड़ा है। इसके लिये हम सबको गाँव, पुरवो, चौराहों, बाजारों, समाज के आखिरी पंकित में बैठे लोगों तक सपा शासन काल के कार्यो व नीतियों तथा मौजूदा सरकार के कार्यो फीता काटो नीति आदि को जनता को बताना है। जिससे प्रदेश में सपा के ज्यादा से ज्यादा प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे। प्रदेश में माननीय अखिलेश के नेतृत्व में सरकार बन सकेंगी। सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों के बारे में जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस पर ज्यादा ध्यान न देकर काम पर ध्यान देने की जरूरत है। यह पार्टी के विरोधियों की गहरी साजिश का हिस्सा है। जिले में पार्टी के जनाधार से बौखला कर पार्टी को कमजोर व बदनाम करने में लगे है। ये लोग अपने मंसूबे में कामयाब नही होंगे। उन्होंने कहा कि हमारे अल्प कार्यकाल में जिले में पार्टी व संगठन का जनाधार बढ़ा हुआ है। संगठन में सर्वसमाज को समाहित किया गया है। पद न मिलने से कुछ लोग ऊलजलूल बाते आये दिन सोशल मीडिया पर कर रहे है। जिनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव, मीडिया प्रभारी राम केवल यादव, अरुण कुमार, मनोदत्त, राकेश कुमार आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments