सपा जिलाध्यक्ष ने किया लोहिया रसोई कार्यक्रम का शुभारम्भ।

प्रकाश प्रभाव न्यूज
संवाददाता इरशाद अहमद
सपा जिलाध्यक्ष ने किया लोहिया रसोई कार्यक्रम का शुभारम्भ।
कस्बा में हुआ समाजवादी लोहिया रसोई कार्यक्रम का आयोजन।
बाजार शुक्ल अमेठी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन पर प्रदेश भर में आए दिन समाजवादी लोहिया रसोई कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इसे क्रम में कस्बा बाजार शुक्ल में भी समाजवादी लोहिया रसोई कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष रवि पाल के संरक्षण में आयोजित किया गया। वही सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल पर स्थानीय कस्बा में सपा शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर आयोजित समाजवादी लोहिया रसोई कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।सपा जिलाध्यक्ष ने समाजवादी लोहिया रसोई कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुये कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार द्वारा लागू की गयी विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं व सपा की रीति नीति को कार्यकर्त्ता आम जनमानस को बतायें।उन्होंने कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता 2022 के विधानसभा चुनाव को फतेह करने के लिये अभी से जुट जायें।समाजवादी लोहिया रसोई कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पूड़ी सब्जी का वितरण किया गया साथ ही सपा विधानसभा क्षेत्र महासचिव पद की घोषणा करते हुये रामधीरज यादव को विधानसभा महासचिव पद का मनोनयन पत्र सौंपा गया।कार्यक्रम का आयोजन सपा ब्लाक अध्यक्ष रवि पाल व रवि यादव द्वारा किया गया संचालन जिला महासचिव डॉ0 अरशद अहमद द्वारा किया गया।कार्यक्रम में सपा जिला सचिव नेता राम हेत यादव,सपा जिला कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप शुक्ला, रामफेर यादव,सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष इजहार अहमद गुड्डू,भवानी पाल,सोनू अंसारी किशनी,विमलेश सरोज,प्रधान दीपक यादव,सुरजीत यादव,राम गोपाल यादव,कमर अहमद,हितेश यादव,राजमोहन यादव आदि सपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
Comments