संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में विशेष साफ सफाई अभियान का किया गया आयोजन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में विशेष साफ सफाई अभियान का किया गया आयोजन

प्रतापगढ 



13.07.2022



रिपोर्ट-- मो.हसनैन हाशमी



संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में विशेष साफ -सफाई अभियान का किया गया आयोजन 



प्रतापगढ। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत दिनांक 13.07.2022 को जिलाधिकारी प्रतापगढ़ डॉ नितिन बंसल के आदेशानुसार जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ डॉ सर्वदा नंद द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जनपद समस्त माध्यमिक विद्यालयों में विशेष साफ सफाई अभियान का आयोजन किया गया।राजकीय इंटर कालेज बरहदा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन में सुश्री पूजा पटेल, डॉ बीएल वर्मा, दीपक कुमार सिंह,राजेश कुमार और अशोक कुमार के संयोजन में विशेष साफ सफाई अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों ने भाग लिया। राजकीय बालिका इंटर कालेज प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्या सुश्री गरिमा श्रीवास्तव के निर्देशन और डॉ मो अनीस व उमर जमील के संयोजन में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया गया।इसी प्रकार पीबी इंटर कालेज प्रतापगढ़ सिटी में प्रधानाचार्य डॉ अनूप सिंह के निर्देशन में,राजकीय इंटर कालेज चंदीगोविंदपुर में डॉ सालिक राम प्रजापति के संयोजन में,राजकीय उ मा वि राजापुर में प्रधानाचार्य सुर्येश प्रताप सिंह के निर्देशन में,आरआरके इंटर कालेज डाभियार में प्रधानाचार्य आरके शुक्ला के निर्देशन में, राजकीय बा इंटर कालेज पट्टी में प्रधानाचार्य कंचन मिश्रा के निर्देशन में, राजकीय इंटर कालेज पूरबगांव में प्रधानाचार्य के निर्देशन में, राजकीय बालिका इंटर कालेज विहार में प्रधानाचार्या मनीषा रावत के निर्देशन में, राजकीय उ मा वि कंधई मधुपुर में प्रधानाचार्य राजपति यादव के निर्देशन और तृप्ति गुप्ता के संयोजन में, राजकीय उमावि हरनाहपुर में प्रधानाचार्य कविता मिश्रा के निर्देशन में, राजकीय उमावि पुरैला में प्रधानाचार्य गीता यादव के निर्देशन में, राजकीय उमावि दमदम में प्रधानाचार्य रेनू मिश्रा के निर्देशन में, राजकीय उमावि धौरहरा में प्रधानाचार्य करिज्मा खान के निर्देशन में, राजकीय उमावि रसूलपुर में प्रधानाचार्य अशोक कुमार के निर्देशन में, राजकीय उमावि बेधनगोपालपुर में प्रधानाचार्य रेखा द्विवेदी के निर्देशन में, राजकीय उमावि सुल्तानपुर गौरा में प्रधानाचार्य पीपी यादव के निर्देशन में, राजकीय उमावि अतरौरा में प्रधानाचार्य अखिलेश सिंह के निर्देशन में, राजकीय उमावि कांपा में प्रधानाचार्य के निर्देशन में, राजकीय उमावि कुकुआर में प्रधानाचार्य के निर्देशन में, राजकीय बालिका इंटर कालेज खरवई में प्रधानाचार्य पूनम श्रीवास्तव के निर्देशन में,इंटर कालेज गौरा में प्रधानाचार्य राम आसरे तिवारी के निर्देशन में, इस्लामिया इण्टर कालेज रामपुर बजहा में प्रधानाचार्य अंसार अहमद के निर्देशन में, एसवी इंटर कालेज कटैया में प्रधानाचार्य डॉ राघवेन्द्र शुक्ला के निर्देशन में, एवीएन इंटर कालेज जेठवारा में प्रधानाचार्य स्कन्द तिवारी के निर्देशन में, लोकमान्य तिलक इंटर कालेज प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्या पीके तिवारी के निर्देशन में,मथुरा प्रसाद इन्टर कालेज चिलबिला में प्रधानाचार्य एससी शुक्ला के निर्देशन में, केपी इंटर कालेज प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य आदित्य सिंह के निर्देशन में, केएस इंटर कालेज मोहनगंज में प्रधानाचार्य जेपी सिंह के निर्देशन में, एसके इंटर कालेज रानीगंज में प्रधानाचार्य डॉ प्रदीप सिंह के निर्देशन में, अबुल कलाम इंटर कालेज प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य आजाद अहमद के निर्देशन में, आरएसबी इंटर कालेज सुंदरगंज में प्रधानाचार्य आरपी यादव के निर्देशन में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत विशेष साफ सफाई अभियान आयोजित करके स्टाफ और विद्यार्थियों में जागरूकता उत्पन्न की गई तथा संचारी रोग से बचाव और नियंत्रण के विषय में विद्यार्थियों का संवेदीकरण किया गया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *