बसपा व भाजपा छोड़कर शामिल हुए समाजवादी पार्टी में

बसपा व भाजपा छोड़कर शामिल हुए समाजवादी पार्टी में

Prakash prabhaw news


बसपा व भाजपा छोड़कर शामिल हुए समाजवादी पार्टी में


मोहनलालगंज

शशांक मिश्रा


मोहनलालगंज, लखनऊ। बसपा जिला पंचायत सदस्य सहित दर्जनों बसपा और भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।

गुरुवार को बसपा जिला पंचायत सदस्य शिवसागर लोधी व बसपा के सेक्टर प्रभारी रामफेर धीमान के अलावा भाजपा के कमल तिवारी, विपिन द्विवेदी, संजय मिश्रा सहित कई दर्जन बसपा व भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव की विकासवादी सोच और नीतियों पर आस्था व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता गृहण किया।

शपथ गृहण समारोह में विधायक ने सदस्यता गृहण कराते हुए सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि हम सभी को आगामी 2022 में उत्तर प्रदेश में सपा सरकार तथा अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाये जाने के लिये सभी कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में जुटने के लिये आव्हान किया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष राम स्वरुप सिंह यादव तथा संचालन ज्ञानेंद्र सिंह प्रधान ने किया। कार्यक्रम को जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान, विधान सभा प्रभारी अनिल पासी, सुरेश रावत जिलाध्यक्ष सपा अनुसूचित प्रकोष्ठ, सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम देव शुक्ला, पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज पाल, श्रवण यादव एडवोकेट सहित अरुण यादव ने अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला सचिव एवं प्रभारी रमेश राही, आई पी सिंह, मंसाराम रावत सदस्य जिला पंचायत, शशिलेन्द्र यादव , संतराम रावत, डी.पी. रावत, हरिशंकर रावत, विजय सिंह यादव सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग के साथ उपस्थित रहे।

इसके अलावा समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेश रावत ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम किशोर रावत को सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का मोहनलाल गंज विधान सभा अध्यक्ष मनोनीत किया। विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर, पूर्व जिला सचिव रमेश राही, संतराम रावत,  हरिशंकर रावत, ब्लाक अध्यक्ष गोसाईंगंज शंकर दीन रावत ने बधाई दी है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *