जिला ग्रामीण कांग्रेस ने किसानों विरोधी काले कानूनों के खिलाफ किया विशाल धरना प्रदर्शन

जिला ग्रामीण कांग्रेस ने किसानों विरोधी काले कानूनों के खिलाफ किया विशाल धरना प्रदर्शन

प्रकाश प्रभाव न्यूज़ 

जिला ग्रामीण कांग्रेस ने किसानों विरोधी काले कानूनों के खिलाफ किया विशाल धरना प्रदर्शन


संवाददाता, हेमंत आठिया जिला सागर मध्यप्रदेश

सागर/मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार द्वारा लाये गये तीन अन्नदाता किसान विरोधी काले कानूनों के खिलाफ जिला ग्रामीण कांग्रेस के तत्वाधान में कांग्रेसजनों ने सागर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यालय के समीप म्यूनिसिपल स्कूल के सामने 5 घंटे तक हजारों कांग्रेसजनों की मौजूदगी में विशाल धरना प्रदर्शन कर किसान विरोधी काले कानून वापिस लेने की पुरजोर मांग उठायी और मोदी सरकार को किसान विरोधी बताते हुए जमकर घेरा। प्रदर्शन में जिले भर से आये 3113 कांग्रेस जन गिरफ्तारी देने के लिए जाने लगे तो प्रदर्शन स्थल पर मौजूद नगर दण्डाधिकारी के साथ सी0एस0पी0 एवं पुलिस प्रशासन ने मंच से धरना स्थल को ही खुली जेल घोषित कर 3113 कांग्रेस जन गिरफ्तार कर रिहा किया। गिरफ्तारी के बाद रिहा होने पर कांग्रेस जनों ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम सम्बोधित 7 सूत्रीय ज्ञापन नगर दण्डाधिकारी सी0एल0 वर्मा को सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान  पुलिस प्रशसन द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर की गई कार्यवाही की जिला ग्रामीण कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष सुरेन्द्र सुहाने ने कड़े शब्दों में निन्दा की। प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए जिला ग्रामीण कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष सुरेन्द्र सुहाने ने कहा कि सबका साथ सबका विकास की बात करने वाली भाजपा सरकार का असली चेहरा इस बात से उजागर होता है कि इस कडकडाती ठंड में अपनी जायज मांगों को लेकर आन्दोलनरत है किन्तु केन्द्र सरकार अपने अडियल रवैये पर उतारू रहकर किसानों के हित में फैसला नहीं ले रही है उन्होंने शासन प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जिले में कांग्रेस पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता पर दोषपूर्ण कार्यवाही की गयी तो जिला कांग्रेस शासन प्रशासन की ईट से ईट बजा देगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा लाये गये काले कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आन्दोलन और आसमान छू रही महंगाई के साथ ही घरेलू गैस, डीजल, पेट्रोल के बढ़ते दामों से किसानों व आमजनों का ध्यान भटकाने के लिये भाजपा सरकार नये नये हथकंडे अपनाना रही है।

देवरी विधायक व पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी काले कानूनों को वापिस लेने की बजाय किसानों को प्रताड़ित कर यह साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार किसान विराधी है। बंडा विधायक तरवर सिंह लोधी ने कहा कि अन्न दाता किसानों को उनकी बर्वाद हुई फसलों का मुआवजा का वितरण करने की बजाय किसानों व आमजनों को आर्थिक बोझ के तले दबाने का काम कर रही है।

भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री अरूणोदय चौबे भाजपा सरकार द्वारा लाये गये किसान विरोधी काले कानूनों के खिलाफ चल रहे आन्दोलनों को दबाने भारतीय जनता पार्टी शासकीय मिसनरी का दुरूपयोग कर किसानों की आवाजों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। पूर्व मंत्री श्री प्रभु सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान विरोधी जन विरोधी नीतियों की कांग्रेस पार्टी घोर निन्दा करती है। मांग करती है तत्काल किसान विरोधी काले कानून वापिस लिये जाये।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केन्द्र की मोदी सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने और किसान विरोधी काले कानूनों के खिलाफ लगातार आन्दोलनरत रहेगी। उन्होंने केन्द्र सरकार से किसानों हित में किसान विरोधी काले कानून वापिस लेने की मांग की। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र गौर ने कहा कि देश के अन्नदाता किसानों को आंतकी व देश द्रोही कहने वाली भाजपा सरकार का असली चेहरा इस बात से उजागर होता है कि फसल बर्वादी की मार झेल रहे किसानों को मुआवजा, बीमा राशि का वितरण करने के बजाय उन्हें आर्थिक बोझ के तले दबाने का काम भाजपा सरकार कर रही है।

कार्यक्रम को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुदेश जैन गुड्डू भैया, पूर्व सांसद आनंद अहिरवार, पूर्व विधायक पारूल साहू, शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पुरूषोत्तम मुन्ना चौबे, कमलेश साहू रहली, प्रदेश कांगेस उपाध्यक्ष अमित राम जी दुबे, श्याम सराफ, मुकुल पुरोहित, गिरीश पटैरिया, जितेन्द्र रोहण, महेन्द्र यादव, डॉ0 राजेन्द्र चौबे, सुरेन्द्र चौबे, निर्मला सप्रे, विजय सिंह लोधी, विजय साहू, नरेन्द्र ठाकुर, लक्ष्मण पटेल आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रामकुमार पचौरी ने किया अंत में आभार असरफ खान ने माना।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पं. त्रिलोकीनाथ कटारे, जगदीश यादव, अखिलेश मोनी केशरवानी, बाबू सिंह लोधी, अवधेश तोमर, देवेन्द्र पटेल, संदीप सबलोक, राकेश राय, महेश तिवारी, गोर्वधन रैकवार, शौकत अली, चक्रेश सिंघई, महेश जाटव, राशिद खान, नीरज मुखारया, गुरजीत सिंह आहूवालिया, भावना रोहण, डॉ0 सीमा चौधरी, अशोक भारद्वाज, लाल मियां, मुन्ना चौधरी, आशीष ज्योतिषी, इल्ले सरदार, अतुल नेमा, डॉ0 सी0बी0 तिवारी, आर0आर0 पारासर, देवेन्द्र गौर, लखन सिंह, सुरेन्द्र सिंह चावड़ा, प्रहलाद पटेल, अनिल सोनी, दीनदयाल उपाध्याय, मदन दुबे, शिवराज सिंह, विजय गुरू, अशोक सिंह, शरद राजा सेन, अब्दुल रफीक गनी, प्रदीप पप्पू गुप्ता, प्रदीप सोनी, द्वारका यादव, संतोष सराफ, अशोक पापेट, मुकेश खटीक, सिंघई कोमल चंद्र, गौरव जैन, नंदकिशोर भारती, फईम कुरैशी, अनूप मिश्रा, इन्द्रराज सिंह, सुरेन्द्र सिंह लोधी, रवीन्द्र राय, प्रदीप सोनी, अवधेश तोमर, शैलेन्द्र तोमर, अबरार सौदागर, संदीप चौधरी, देवेन्द्र नायक, निशिकांत चौबे, नाथूराम पटेल, चंदन सुहाने, संदर्भ कठल, नारायण साहू, शैलेन्द्र सिंह, याशीन खान, बलवंत सिंह, लोकराम विश्वकर्मा, गोलू चौबे, कपिल अहिरवार, उमेश तिवारी, के0पी0 चौधरी, आशाराम पटेल, नरेश दुबे, ओमप्रकाश, सुरेन्द्र चौरसिया, संतोष ठेकेदार, अजीम नेता, शंकर सिंह, रघवीर सिंह, शुभम तिवारी, सुशील गुप्ता, विरधीचंद जैन, गौरव जैन, अशोक सिंह छापरी, श्रीकांत सराफ, बन्टी कोरी, हरलाल पटेल, इन्द्रभूषण तिवारी, द्वारका प्रसाद मिश्रा, राजा बुन्देला, निर्वाण सिंह, मोनू राजपूत, अंबुज चौहान, राजा सिंह, सूर्यकांत शुक्ला, चेतन पाण्डेय, राजकिशोर दुबे, संतोष नामदेव, दीनदयाल तिवारी, प्रकाश गोस्वामी, भैरव आठिया, लल्ला राय, मजले नेता, बिल्ली रजक, नरेश बाल्मिकी, पंकज रावत, राजाराम अहिरवार, महेश यादव, विनोद तिवारी, त्रिलोक सिंह, चंदशेखर राज, राजाराम सरवैया, कुन्जी लड़िया, आदित्य शुक्ला, राहुल सेन, भारतीय सिंह राजपूत, शिवकुमार विश्वकर्मा, कृष्ण गोपाल प्यासी, सौरभ खटीक, जाहिद ठेकेदार, बलवंत सिंह बुन्देला, डॉ0 मनोहर आठिया, राकेश सरवैया, नाथूराम चौधरी रशीद राईन, भूरे खटीक, मुकेश राजपूत, सरपराज पठान, प्रीतेश तिवारी, राहुल जैन, त्रिवेन्द्र जाट, शाजिद राईन, धर्मेन्द्र चौधरी, आकाश सराफ, मदन सेन, दिनेश कुर्मी, मनोज सोनवार, मनोज पवार, अभिषेक पाठक, प्रवीण भट्ट सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस जन शामिल हुये।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *