पशुपालन मंत्री पटेल द्वारा 15 करोड़ रूपये के पशु प्रजनन प्रक्षेत्र और कृषक एवं कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण केन्द्र का लोकार्पण किया गया

पशुपालन मंत्री पटेल द्वारा 15 करोड़ रूपये के पशु प्रजनन प्रक्षेत्र और कृषक एवं कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण केन्द्र का लोकार्पण किया गया

प्रकाश प्रभाव न्यूज़ 

मध्यप्रदेश

पशुपालन मंत्री पटेल द्वारा ग्राम रतौना में 15 करोड़ रूपये के पशु प्रजनन प्रक्षेत्र और कृषक एवं कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण केन्द्र का लोकार्पण किया

संवाददाता हेमंत आठिया जिला सागर मध्यप्रदेश

राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत मध्यप्रदेश का प्रथम केन्द्र रतौना में 

प्रदेश के पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल ने ग्राम रतौना में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत 9 करोड़ 70 लाख की लागत के पशु प्रजनन प्रक्षेत्र और 5 करोड़ रूपये की लागत के कृषक एवं कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण संस्थान व छात्रावास भवन, प्रशासनिक भवन और पशुशेड का लोकार्पण किया।

उन्होंने इस अवसर पर 16 गौशालाओं के संचालन के लिए 14 लाख 70 हजार की राशि के चेक भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वितरित किए। इस अवसर पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, प्रबंध संचालक डा. एच.बी.एस. भदौरिया, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  इच्छित गढ़पाले, संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा डा. वर्मा, उपसंचालक पशु  चिकित्सा डा. आरपी यादव, डा. डीडी चढ़ार अन्य जनप्रतिनिधि, पशु चिकित्सकगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

गोकुल ग्राम रतौना में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पशुपालन मंत्री पटेल ने कहा कि देशी नस्ल की गायों के संरक्षण, संवर्धन और उन्नयन के उद्देष्य से भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गोकुल मिशन प्रारंभ किया गया है। पूरे देश में केवल 13 राज्यों के 20 स्थानों पर गोकुल मिशन शुरू किया गया है।

जिसमें मध्यप्रदेश में बुन्देलखण्ड के सागर जिले के रतौना का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान देश में गौमाता का स्थान महत्वपूर्ण है। गौमाता को जितना भोजन देते है वह बदले कई गुना दूध प्रदान करती है। इससे यहां के पशुपालकों को लाभ मिलेगा। देशी गायों की नस्ल सुधार दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए कार्य किए जाएंगे। यहां के कृषकों का आधुनिक तरीके पशुपालन का प्रशिक्षण दिया जाए। कृत्रिम गर्भाधन के लिए 10वीं पास युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे उन्हें रोजगार के अवसर मिलेंगे।

नरयावली विधायक लारिया ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार गौ संवर्धन की दिशा में निरंतर प्रयत्नशील है। प्रदे में गौ केबिनेट का गठन किया गया है। भारतीय संस्कृति में गौमाता का स्थान बहुत उंचा है। जिस स्थान पर मांगलिक कार्य होते है उसे पहले गाय के गोबर से लीपा जाता है। हवन कार्य में गौ घी का प्रयोग होता है। नरयावली विधायक ने रतौना में गौकुल ग्राम में उपलब्ध भूमि का वेटनरी कॉलेज खोलने आवष्यकता बताई। इससे बुन्देखण्ड को लाभ होगा।

प्रंबंध संचालक एचबीएस भदौरिया ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गोकुल मिशन से बुन्देलखण्ड के किसानों का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में देश  का स्थान दुनिया में प्रथम है। दुग्ध उत्पादन में देश  में मध्यप्रदेश तीसरे स्थान पर है। उन्होंने आशा व्यक्त की आगामी वर्षों में मध्यप्रदेश, देश में प्रथम स्थान पर होगा।

बरेदी नृत्य की प्रस्तुति

कार्यक्रम में ग्राम रतौना के नृत्य दलों द्वारा बरेदी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। जिसे सभी लोगों ने सराहा।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *