बलात्कारी युवक को महिला ने चाकुओं से गोदकर मार डाला

बलात्कारी युवक को महिला ने चाकुओं से गोदकर मार डाला

crime news, apradh samachar

prakash prabhaw news

मध्यप्रदेश

बलात्कारी युवक को महिला ने चाकुओं से गोदकर मार डाला 


एक महिला जब अपने पर आ जाती है तो वो कुछ भी कर सकती है ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के अशोक नगर का आया है जहाँ  महिला ने अपने साथ हो रहे दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक युवक का कत्ल कर दिया। महिला के अनुसार वो अपने साथ हो रहे इस घटना से इतना तंग आ गई थी कि उनसे उसे 25 बार चाकुओं से गोद कर अपने रेप करने वाले को मार डाला। ये दर्दनाक घटना मध्यप्रदेश के गुना शहर की है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का आरोप है कि एक युवक 2005 से उसके साथ लगातार बलात्कार जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दे रहा था।  जबसे ऐसी घिनौनी घटना की शुरआत हुई महिला उस समय नाबालिग थी। जांच में सामने आया कि मृतक युवक का नाम बृजभूषण शर्मा है वो अशोकनगर जिले का रहने वाला था। आरोपी महिला भी अशोकनगर की ही रहने वाली है।  

महिला ने बताया कि  जब वो 16 साल की थी तो बृजभूषण शर्मा ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद कई बार युवक ने डरा धमका कर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। एक समय के बाद महिला ने एक शिक्षक से शादी कर ली।  महिला ने सोचा कि शादी के बाद बृजभूषण से उसका पीछा छूट जाएगा।  शादी के बाद महिला को एक बेटी भी हुई लेकिन इसके बाद भी बृजभूषण ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उस महिला से शारीरिक संबंध बनाने के लिए धमकाता रहा।  

घटना की रात  में जब महिला घर में अकेली थी तो बृजभूषण उसके घर आ गया।  युवक नशे में था और उसने जबरदस्ती महिला के साथ घिनौनी हरकत की।  इस घटना से महिला पूरी तरह से परेशान हो गई और उसके सब्र का बांध टूट गया तब महिला ने  चाकुओं से युवक के ऊपर हमला कर दिया।  युवक पर महिला तब तक चाकू मारती रही जब तक उसकी जान नहीं निकल गई।इस तरह से चाकुओं से गोदकर महिला ने युवक की हत्या कर दी। चूँकि युवक नशे में था इसलिए ज्यादा विरोध नहीं कर पाया और दम तोड़ दिया। 

इस घटना के बाद खुद महिला ने ही पुलिस को कॉल किया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। महिला के कॉल के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां बृजभूषण शर्मा का शरीर नग्न अवस्था में मिला, उसके शरीर से कई जगह से खून बह रहा था पुलिस को पास में ही एक धारदार चाकू भी मिला है। महिला ने पुलिस को बताया कि इसी चाकू से उसने इस घटना को अंजाम दिया है।  फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *