पांचवी राष्ट्रीय सवात (फ्रेंच बॉक्सिंग) प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को राज्यपाल महोदया ने किया सम्मानित

पांचवी राष्ट्रीय सवात (फ्रेंच बॉक्सिंग) प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को राज्यपाल महोदया ने किया सम्मानित

PPN NEWS

उ0प्र0

रिपोर्ट - दीपक 

पांचवी राष्ट्रीय सवात (फ्रेंच बॉक्सिंग) प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को राज्यपाल महोदया ने किया सम्मानित 

सवात एसोसिएशन ऑफ इण्डिया के तत्वाधान में विगत माह दिल्ली में आयोजित पांचवी राष्ट्रीय सवात (फ्रेंच बॉक्सिंग ) प्रतियोगिता में उ0प्र0 के विजयी राष्ट्रीय खिलाड़ियों को राज्यपाल महोदया  आनन्दी बेन पटेल द्वारा राज भवन के प्रागण में आयोजित एक सादे समारोह में सम्मानित किया गया। उक्त आयोजन में राज्यपाल महोदया द्वारा सवात एसोसिएशन ऑफ उ0प्र0 के पदाधिकारियों की सराहना करते हुए सभी विजयी खिलाड़ियों को अर्ताराष्ट्रीय स्तर पर अधिक से अधिक पदक प्रदेश के लिए लाने के लिए प्रोत्साहित एवं शुभकामनाएं दी। 


आपको बताते चले कि सवात की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उ0प्र0 के खिलाड़ियों द्वारा सर्वाधिक 42 पदक हासिल किए जिसमें 23 स्वर्ण, 9 रजत, 10 कांस्य पदक के सााथ उ0प्र0 को पहला स्थान प्राप्त हुआ। उ0प्र0 की बिन्दु कुमारी को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का खिलाब मिला। जिसमें सवात एसोसिएशन ऑफ उ0प्र0 के अध्यक्ष  मनोज दीक्षित जी (पूर्व कुलपति राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय अयोध्या एवं वर्तमान विभागाध्यक्ष लोक प्रशासन विभाग-लखनऊ विश्वविद्यालय) के कुशल निर्देशन में एवं सचिव  के.बी.पन्त के अथक प्रयासों से सम्भव हो पाया है। 


उक्त समारोह में सवात एसोसिएशन के पदाधिकारियों में सचिव के.वी.पन्त, वरिष्ठ उपाध्यक्ष-अशोक कुमार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष रचना गोविल (अर्जुन अवार्डी एवं पूर्व कार्यकारी निदेशक-साई), आई.टी. इंचार्ज व सचिव लखनऊ सवात-सदन यादव, कोषाध्यक्ष- कमल जोशी मौजूद रहे। 

खिलाड़ियों में यश कुमार यादव छात्र (दिल्ली पब्लिक स्कूल एल्डिकों),  बिन्दू कुमारी, अनामिका वर्मा, शैलेश कुमार, शैलेश कुमार मिश्रा,  सश्रम श्रीवास्तव (छात्र-माडर्न एकेडमी), माही चौरसिया (छात्रा-अयोध्या सिंह मैमोरियल इंटर कॉलेज), सचिन सेमालिया, दैलिशा जोशी (छात्रा-आर.एल.बी. स्कूल) भी उपस्थित रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *