कौशाम्बी विकास परिषद द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव प्रतियोगिता के समापन पर पहुँचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

कौशाम्बी विकास परिषद द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव प्रतियोगिता के समापन पर पहुँचे केंद्रीय मंत्री  अनुराग ठाकुर

प्रकाश प्रभाव न्यूज़


कौशाम्बी। 04/12/21


रिपोर्ट-दिनेश कुमार (जिला संवाददाता) के साथ मुकेश कुमार


कौशाम्बी विकास परिषद द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव प्रतियोगिता के समापन पर पहुँचे केंद्रीय मंत्री  अनुराग ठाकुर


कौशाम्बी। आज जनपद के स्पोर्ट्स स्टेडियम मंझनपुर में कौशाम्बी विकास परिषद द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का आगमन हुआ है।


किसानो के मुद्दे पर खेल मंत्री ने बड़ी सफाई से शरद पवार, दिग्विजय सिंह, एवं काँग्रेस की सरकार मे किसानो पर गोली चलाए जाने का जिक्र कर खुद की सरकार का बचाव करते दिखे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा भाजपा की सरकार मे किसान की फसल का उचित मूल्य दिया जा रहा है। सरकार किसानो के दुख सुख मे साथ खड़ी है ।


मंझनपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे खेल महोत्सव का समापन करते हुये खेल मंत्री ने क्रिकेट कबड्डी, बालीबाल एवम जिम्नास्ट के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया। जिले में खिलाडियो का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने खेलो इंडिया सेंटर में करोड़ो की लागत से तैयार होने वाले इनडोर जिम्नास्ट सेंटर तैयार कराए जाने की घोषणा की। 


इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्षा अनीता त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्षा कल्पना सोनकर, चायल विधायक संजय गुप्ता, विधायक शीतला प्रसाद, विधायक लाल बहादुर, जिला अधिकारी सुजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक राधेश्याम वर्मा, जीतेंद्र सोनकर, संतोष सोनकर आदि तमाम भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *