जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज के यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के मेधावियों को किया गया सम्मानित

जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज  के यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के मेधावियों को किया गया सम्मानित

PPN NEWS

जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज  के यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के मेधावियों को किया गया सम्मानित


संवाददाता सुनील मणि


 नगराम ,जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली लखनऊ में बोर्ड परीक्षा 2022 के मेधावियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित परीक्षा 2022 में इस वर्ष भी छात्राओं ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के प्रथम स्थान पर कब्जा बरकरार रखा।

हाई स्कूल में प्रथम स्थान पर कुमारी सियारानी पुत्री श्री आसाराम वर्मा निवासी बड़ेहा रही जिन्होंने 82.6% प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर कु.सुषुमलता पुत्री श्री भगवान दीन गुलाल खेड़ा रहीं जिसने 78.1% अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर सनी कुमार पुत्र श्री संतोष कुमार आदमपुर नौबस्ता रहे जिन्होंने 78% अंक हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में प्राप्त किए।

 इंटरमीडिएट में प्रथम तीन स्थान पर विज्ञान वर्ग की छात्राएं रहीं। प्रथम स्थान पर कुमारी वंशिका पुत्री श्री शिवकुमार कपेरा मदारपुर रहीं जिन्होंने 76.8% अंक प्राप्त करके सम्मान सहित परीक्षा उत्तीर्ण किया। दूसरे स्थान पर विज्ञान वर्ग की कु.मानसी पुत्री श्री रजनीकांत भोला का पुरवा रहीं जिसने भी 73% अंक प्राप्त करके सम्मान सहित उत्तीर्ण किया। तृतीय स्थान कु. अंशिका पुत्री श्री सुभाष चंद्र बहरौली ने प्राप्त किया जिसके 75% अंक परीक्षा में आए।

 इंटरमीडिएट के मानविकी वर्ग के छात्र-छात्राओं में प्रथम स्थान पर कुमारी शिवानी पुत्री श्री राम कैलाश रहीं जिसके 73% अंक हैं। दूसरे स्थान पर शालिनी सिंह पुत्री राजकरण सिंह रही जिनके 63.36% अंक आये हैं। इंटरमीडिएट मानव के वर्ग में तीसरे स्थान पर समीर अली पुत्र श्री रईस रहे जिन्होंने 63% अंक प्राप्त किए। उपस्थित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए श्री शंभू दत्त जी ने भविष्य में और अधिक मेहनत करने की सलाह दी। विद्यालय के अंग्रेजी शिक्षक श्री अमित कुमार ने उपस्थित विद्यार्थियों को बताया कि इस परीक्षा से अधिक महत्वपूर्ण आगे की परीक्षाएं रहेंगी। उन पर ध्यान देते हुए अभी से जुट जाएं।

प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा विद्यार्थियों को बताया कि आगे भविष्य में सरकारी नौकरियों की संख्या लगातार कम हो रही है इसलिए आप लोग गंभीरता से और पूरी लगन से पठन-पाठन करें तथा अपना आचरण और कार्य व्यवहार ऐसा रखें जिससे समाज में उनकी अच्छी छवि बने जो आगे चलकर उनके लिए व्यवसाय और निजी क्षेत्र में जाने पर  लाभकारी रहेगी। उन्होंने बताया कि शिक्षा के महत्व को देखते हुए कहा गया है कि विद्याधनं सर्व धनं प्रधानं इसीलिए कहा गया है। 

     इन सभी छात्र छात्राओं को प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा द्वारा माल्यार्पण के पश्चात पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में उपस्थित इस क्षेत्र के युवा समाजसेवी एवं पत्रकार श्री अशोक सिंह अमेठियनपुरवा बहरौली लखनऊ को भी प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया।

विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम हेतु दिनांक 21 जून 22 को प्रातः 5:00 बजे विद्यालय बुलाया गया है। विद्यालय के लगभग 200 बच्चे पतंजलि योग समिति गंगागंज के तत्वावधान में मिनी स्टेडियम निकट सरकारी अस्पताल पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21 जून 2022 को प्रातः योग करेंगे। आज उपस्थित छात्र-छात्राओं को योग की शपथ दिलाई गई तथा श्री अमित कुमार जी द्वारा  स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन रखने में योग का महत्व बताया गया। कार्यक्रम की समाप्ति पर मिष्ठान वितरण किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा, शिक्षक श्री सर्वेश कुमार वर्मा, श्री विवेक कुमार वर्मा, श्री शंभू दत्त, श्री अमित कुमार एवं अन्य तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *