न नीरज चोपड़ा, अरशद नदीम , सचिन यादव . ये रहे विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के भाला फेंक फाइनल के विनर

PPN NEWS
18 सितम्बर।
विगत चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने गुरुवार को टोक्यो में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के भाला फेंक फाइनल में निराशाजनक प्रदर्शन किया। 84.03 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ वह आठवें स्थान पर रहे।
सचिन यादव 86. 27 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बाद चैथे स्थान पर रहे। पेरिस ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम का प्रदर्शन भी उतना ही खराब रहा, उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 82.75 मीटर रहा और वह 10वें स्थान पर रहे। इससे पहले, चोपड़ा, जिन्होंने इस सीजन में पहले ही 90 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया था, ने क्वालीफिकेशन राउंड के दौरान 84.85 मीटर के एक थ्रो के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी।
चोपड़ा का क्वालीफिकेशन प्रदर्शन लगातार पांचवां ऐसा मौका है जब उन्हें फाइनल में पहुंचने के लिए सिर्फ़ एक प्रयास की जरूरत पड़ी। इससे पहले उन्होंने 2020 टोक्यो ओलंपिक, 2022 और 2023 विश्व च ैंपियनशिप, और 2024 पेरिस ओलंपिक में एकल-थ्रो के साथ क्वालीफाई किया था। जर्मनी के जूलियन वेबर भी अपने दूसरे प्रयास में स्वतः योग्यता अंक प्राप्त करके फाइनल में पहुंच गए।
वेबर ने 82.29 मीटर थ्रो से शुरुआत की और फिर 87.21 मीटर तक पहुंच गए। भारत के सचिन यादव और पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भी फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यादव ने तनावपूर्ण प्रतीक्षा के बाद बमुश्किल फाइनल में जगह बनाई, जबकि नदीम ने अपने अंतिम प्रयास में अपना स्थान पक्का किया। पेरिस 2024 में नदीम ने 92.97 मीटर के थ्रो के साथ ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता, जबकि चोपड़ा ने 89.45 मीटर के साथ रजत पदक जीता। लेकिन विश्व चैम्पियनशिप में दोनों के लिए स्थिति निराशाजनक रही।
त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वाल्कॉट का 83.00 मीटर के अपने अंतिम प्रयास से पहले ही विश्व चैंपियन बनना तय हो गया। 2012 ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता वाल्कोट 88.16 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ चैंपियन हैं, जो उनके सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो है। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 87.38 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता।
यूएसए के कर्टिस थॉम्पसन ने 86.67 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता। उनके और अमेरिकी एथलेटिक्स के लिए यह एक बड़ा क्षण है क्योंकि इससे एक दशक से भी ज्यादा पुराना सूखा खत्म हुआ।
Comments