रांग साइड से वाहन ने मारी टक्कर, विरोध करने पर चालक व साथी की हुई पिटाई

रांग साइड से वाहन ने मारी टक्कर, विरोध करने पर चालक व साथी की हुई पिटाई

PPN NEWS


मोहनलालगंज, लखनऊ। थाना मोहनलालगंज क्षेत्र के इमलिहाखेड़ा सिसेंडी में रांग साइड से आ रहे वाहन ने एक कार में टक्कर मार दी। वाहन क्षतिग्रस्त होने के बाद जब चालक और उसके साथी ने दूसरे वाहन के चालक से बातचीत कर मदद की बात कही तो आरोप है कि वाहन सवार लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस के मुताबिक, कैलाश सिंह पुत्र स्व. दान सिंह निवासी ग्राम बरौली खलीलाबाद, थाना पीजीआई, लखनऊ ने थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे इमलिहाखेड़ा सिसेंडी में वाहन संख्या UP 32 DE 2966 के चालक ने रांग साइड से आकर उनके वाहन संख्या UP 32 GQ 6517 में टक्कर मार दी। इससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

आरोप है कि इसके बाद वादी के चालक विजय और उसके दोस्त सोनू ने सहायता करने के इरादे से वाहन चालक से बातचीत की। इसी दौरान वाहन चालक, उसमें बैठे एक अन्य व्यक्ति तथा मौके पर पहुंचे करीब 10-15 अज्ञात लोगों ने एक राय होकर गाली-गलौज शुरू कर दी और विजय व सोनू के साथ मारपीट की। आरोपियों ने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित की तहरीर पर थाना मोहनलालगंज पुलिस ने मु0अ0सं0 331/2026 के तहत धारा 281/191(2)/324(4)/115(2)/352/351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस वाहन संख्या के आधार पर चालक और अन्य आरोपियों की पहचान करने के साथ मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *