विवाहिता ने दहेज की माँग को लेकर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 26 August, 2026 21:05
- 100

crime news, apradh samachar
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति समेत सात पर मुकदमा
मोहनलालगंज। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में मोहनलालगंज पुलिस ने पति समेत सात ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, रायपुर मजरा कोडरा रायपुर निवासी अंजली पत्नी अरविन्द कुमार ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी ससुराल गौरी बाजार, थाना सरोजनीनगर क्षेत्र में ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे। आरोप है कि उसके साथ शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विवाहिता की शिकायत पर मोहनलालगंज थाने में मु0अ0सं0 320/2026 के तहत बीएनएस की धारा 85, 115(2), 352, 351(2) तथा 3/4 डीपी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
मुकदमे में पति अरविन्द कुमार पुत्र महादेव, जेठ रामभजन, जेठानी गीता देवी पत्नी रामभजन, जेठ रामगोविन्द, जेठानी ममता देवी पत्नी रामगोविन्द तथा अंकित व अमित पुत्रगण रामभजन निवासीगण गौरी बाजार, थाना सरोजनीनगर, लखनऊ को नामजद किया गया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विवाहिता द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Comments