महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक की वट सावित्री की पूजा, सोशल डिस्टेंस का नही हुआ कोई पालन
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 22 May, 2020 10:57
- 1546

प्रकाश प्रभाव न्यूज
कानपुर नगर
ब्यूरो रिपोर्ट - सुरेन्द्र शुक्ल
महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक की वट सावित्री की पूजा, सोशल डिस्टेंस का नही हुआ कोई पालन
पति की लंबी आयु को लेकर शुक्रवार को नौबस्ता के बम्बा गल्ला मंडी के सागर पुरी समाधि हंसपुर के आवास विकास कर्रही रोड पर हाई टेंशन लाइन के नीचे दुर्गा मंदिर के बगल मे स्थिति बरगद के पेड़ पर पूजा अर्चना की | महिलाओं ने वट सावित्री का व्रत रख बरगद पेड़ का विधिवत पूजन किया। महिलाएं शुक्रवार तड़के सुबह 3 बजे से ही स्नान ध्यान करके घर से दूर बरगद पेड़ के पास पूजा-अर्चना करते देखी गई। इस दौरान महिलाओं ने ना ही चेहरे पर कोई मास्क लगा रखा था और ना ही किसी प्रकार का सोशल डिस्टेंस का पालन किया कोरोना वायरस मे भी महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा की और अपने पति और अपने देश की सलामती के लिए प्रार्थना की |
वट सावित्री की पूजा महिलाओं के लिए खासतौर से अन्य व्रतों से अधिक महत्वपूर्ण होता है। मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से पति की उम्र लम्बी होती है। वट सावित्री की पूजा करा रही महिलाओं ने बताया कि यह पूजा महिलाओं के लिए खास होता है। इसी दिन सती- सावित्री ने पति सत्यवान के प्राण की रक्षा की थी। उसने पति के प्राण को यमराज के हाथों वापस कराया था। इसीलिए महिलाएं वट-सावित्री की पूजा करती हैं।
वट वृक्ष के पूजन को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सभी वृक्षों में बरगद पेड़ की आयु सबसे अधिक होती है। इसीलिए सावित्री का ध्यान कर बरगद के पेड़ का पूजन करने का विधान है। कोविड-19 को लेकर कुछ महिलाओं ने बरगद के पेड़ से एक छोटी से टहनी तोड़कर गमले मे लगाकर विधि विधान से घर पर पूजा की और वट वृक्ष के चक्कर लगाकर अपने परिवार और देश की लिए सलामती के लिए वट वृक्ष सावित्री देवी से दुआ मांगी |
Comments