गंगा नहाने गये दो भाइयों की नदी में डूबकर मौत
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 15 August, 2021 09:22
- 1409

पी पी एन न्यूज
गंगा नहाने गये दो भाइयों की नदी में डूबकर मौत
(कमलेन्द्र सिंह)
खागा/फतेहपुर, 14.08.2021
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के गइधे मऊ गाँव निवासी दो सगे भाई नौबस्ता गंगा घाट में नहाते समय डूब गये। जानकारी के अनुसार गइधेमऊ गाँव निवासी रामचन्द्र मौर्य के दो पुत्र विशाल 21 वर्षीय व अमन 19 वर्षीय कानपुर शहर की एक प्राइवेट कम्पनी में दैनिक मजदूरी करते थे। जो कि शुक्रवार को गुड़िया त्योहार पर अपने गाँव आये थे।
दोनों सुबह दोस्तों के साथ नौबस्ता गंगा घाट में नहाने गये थे। जहाँ अधिक गहराई में चले जाने के कारण डूब गये। जिन्हें दोस्तों ने काफी देर तक तलाश की लेकिन दोनों युवकों का कहीं पर भी कोई सुराग नहीं लगा। दोस्तों ने दोनों के डूबने की आशंका के चलते घटना की सूचना म्रतक के स्वजनों समेत पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनो युवकों की तलाश शुरू करवाई। लेकिन देर शाम तक दोनो युवकों का कोई सुराग नहीं लगा। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से दोनो युवकों की तलाश जारी किये रही। वहीं आस्मिक घटित घटना से नदी में डूबे युवकों के स्वजनों में कोहराम मच गया।
Comments