भाजपा के पाप का घड़ा भर चुका है बस फूटना बाकी : दिनेश कुमार
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 11 September, 2021 15:38
- 879

PPN NEWS
भाजपा के पाप का घड़ा भर चुका है बस फूटना बाकी : दिनेश कुमार
ब्यूरो उदयवीर सिंह शाहजहांपुर
पुवायां । समाजवादी पार्टी के नेता एवं पुवायां विधानसभा से संभावित प्रत्याशी दिनेश कुमार ने पुवायां क्षेत्र के दर्जनों गांवों में नुक्कड़ सभाएं कर भाजपा पर जोरदार जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के पाप का घड़ा भर चुका है अब बस फूटना बाकी रह गया है। जिसे 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता अपने मत का कर फोड़ने का काम करेगी।
सपा नेता दिनेश कुमार ने पुवायां विधानसभा क्षेत्र के रौतापुर, जेवाँ, खरगपुर, देवकली, विलन्दापुर आदि गांवों में नुक्कड़ सभाएं कर भाजपा की नाकामियों को गिनाते हुए कहा जब से भाजपा सरकार बनी है जाति धर्म में भेदभाव पैदा हो गया है। भाजपा की सरकार में देश प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ गई है।
उन्होंने कहा 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की गरीब जनता, नौजवान, किसान आदि लोग भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने को बेताब है। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार आते ही हर गरीब, बेरोजगारी, महिलाओं का सम्मान, किसान आदि सभी का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जो वादे करते है वह उन्हें पूरा अवश्य करते है। भाजपा नेताओं की तरह जुमलेबाजी नही करते है। इस दौरान विजय सिंह, ओमी ठाकुर, युगल पटेल, देवेश सिंह आदि सपा नेता मौजूद रहे।
Comments