*थाना समाधान दिवस में एएसपी ने किया औचक निरीक्षण।*
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 11 October, 2020 04:29
- 3241

PPN NEWS
10/10/2020
प्रतापगढ़.. जिला संवाददाता जितेंद्र कुमार वर्मा
*थाना समाधान दिवस में एएसपी ने किया औचक निरीक्षण।*
लालगंज, प्रतापगढ़। थाना समाधान दिवस मे शनिवार को कोतवाली मे नौ शिकायतें दर्ज हुई। इनमे ज्यादातर चकमार्गो पर अतिक्रमण व जमीनी विवाद से जुडी देखी गई। जिले के अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश द्विवेदी ने समाधान दिवस मे औचक निरीक्षण कर निस्तारण की विधा की समीक्षा की। वहीं तहसीलदार पदमेश श्रीवास्तव ने सभी शिकायतो पर राजस्व व पुलिस टीम का गठन कर समयबद्ध निस्तारण कराए जाने के मातहतो को निर्देश दिये। जेठवारा मे हुए थाना दिवस मे एसडीएम राम नारायण ने फरियादियो की शिकायतो की सुनवाई की। एसडीएम ने राजस्वकर्मियो को जमीन से जुडे विवादो मे स्वयं मौके पर पहुंचकर निस्तारण कराए जाने को कहा। उदयपुर तथा सांगीपुर मे भी हुए समाधान दिवस मे शिकायतो मे ज्यादातर जमीनी विवाद ही उभर कर सामने आया।
Comments