ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 23 May, 2020 17:00
- 4692

prakash prabhaw news
मोहनलालगंज
शशांक मिश्रा
ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत
कोतवाली क्षेत्र रेलवे लाइन किनारे शौच के लिए निकले युवक की ट्रेन चपेट मे आने से कटकर दर्दनाक मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार पारस नाथ शुक्ला पुत्र स्वर्गीय राम कैलाश मूलतः उतरावं थाना निगोहां के रहने वाले है जो कुछ समय पहले से मोहनलालगंज में परिवार सहित रह रहे है ।
थाने में दी गई तहरीर में मृतक उत्कर्ष शुक्ला 22 वर्ष की ट्रेन की चपेट मे आने से दर्दनाक मौत हो गई ग्रामीण की सूचना पर जब मृतक की माता रेलवे लाइन किनारे पहुंची तो अपने पुत्र की शव देखकर फ्फक पड़ी घर आकर जानकारी देने के साथ फोन से पुलिस को अवगत कराया ।मौके पर उपनिरीक्षक अनिल कुमार ,हमराही नागेन्द्र,ओम प्रकाश के साथ मौके पर पहुंचे शव पंचनामा भार कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
Comments