पंखे से लटक कर छात्र ने की खुदकुशी
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 2 June, 2020 04:58
- 4212

Prakash prabhaw news
रिपोर्टर-अभिषेक बाजपेयी
लोकेशन रायबरेली
पंखे से लटक कर छात्र ने की खुदकुशी
यूपी के रायबरेली में लालगंज कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले में कक्षा 12वीं में पढ़ने वाला छात्र ने संदिग्ध हालत में घर के अंदर पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया आनन-फानन में स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया वहीं परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। वही बताया जा रहा है विकास घर पर अकेला था परिजन गांव गए हुए थे कैसे क्या घटना हुई परिजनों को कुछ समझ में नहीं आ रहा है फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Comments