SIR में दिग्गजों के नाम सामने आए तो गरीब और आम मतदाता का क्या होगा: सुनील सिंह
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 21 September, 2026 19:19
- 23

PPN NEWS
लखनऊ।
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने SIR को लेकर कहा कि आज अखबारों में देश के कई बड़े नेताओं और महत्वपूर्ण पदों पर रहे लोगों की तस्वीरें और नाम सामने आ रहे हैं। इससे यह सवाल उठता है कि जब दिग्गजों के रिकॉर्ड भी सत्यापन के दायरे में आ रहे हैं, तो गरीब, मजदूर, किसान और आम मतदाता के सामने कितनी बड़ी चुनौती खड़ी होगी।
सुनील सिंह ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है। किसी भी पात्र नागरिक का नाम केवल दस्तावेजों की कमी, तकनीकी त्रुटि या सत्यापन की जटिल प्रक्रिया के कारण नहीं कटना चाहिए।
उन्होंने कहा कि SIR की प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है और जिन मतदाताओं के नाम पर आपत्ति या सत्यापन की जरूरत है, उन्हें अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर मिलना चाहिए।
सुनील सिंह ने कहा सवाल किसी एक दल या व्यक्ति का नहीं है। सवाल गरीब के वोट, किसान के वोट और हर पात्र नागरिक के मताधिकार का है। अगर बड़े लोगों के नाम भी जांच के दायरे में आ सकते हैं, तो आम आदमी के अधिकारों की सुरक्षा की जिम्मेदारी और भी बड़ी हो जाती है।
उन्होंने मांग की कि SIR के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम बिना उचित सत्यापन और पर्याप्त सुनवाई के हटाया न जाए।
Comments