स्तंभकार अमित त्यागी को मिला ‘संकल्प से सिद्धि सम्मान 2022
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 10 August, 2022 21:51
- 505

स्तंभकार अमित त्यागी को मिला ‘संकल्प से सिद्धि सम्मान 2022
प्रकाश प्रभाव न्यूज़ (PPN)
उदयवीर सिंह शाहजहांपुर
विभिन्न क्षेत्रों की दो दर्जन विभूतियाँ हुईं सम्मानित
शाहजहांपुर। नई दिल्ली के एकपाँच सितारा होटल में हुये भव्य कार्यक्रम में स्तंभकार अमित त्यागी को संकल्प से सिद्धि सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया है। करियर प्लस एजुकेशन सोसाइटी के रजत जयंती समारोह के इस कार्यक्रम में भारत में उच्च शिक्षा के वर्तमान और भविष्य के बारे में गहन चर्चा और विचार मंथन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में “अटल स्मृति व्याख्यान” के समय केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पूर्व प्रधानमंत्री के आदर्शों पर चल रहे हैं। ‘सबका साथ, सबका विकास’ विचारधारा वर्तमान सरकार के वाजपेयी के आदर्शों के प्रति सम्मान का प्रमाण है। इफको के उपाध्यक्ष बलबीर सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं। राज्यसभा के पूर्व महासचिव योगेंद्र नारायण ने अटल बिहारी वाजपेयी के प्रभावशाली व्यक्तित्व और सरल स्वभाव के बारे में चर्चा की। इसके बाद देश की दो दर्जन विभूतियों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए संकल्प से सिद्धि सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया। शाहजहाँपुर निवासी स्तंभकार अमित त्यागी सहित अन्य सम्मानित लोगों में हिमांशु गुप्ता (आईएएस, शिक्षा निदेशक, दिल्ली), सुरेंद्र मलिक ( संयुक्त आयुक्त, दिल्ली ), राकेश दहिया ( सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क, हरियाणा ) , राघवेंद्र प्रताप सिंह ( भारतीय राजस्व सेवा ), करुणा सागर ( महानिदेशक, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली), डॉ. अनु सिन्हा ( सांस्कृतिक राजदूत ग्लोबल चैंबर ऑफ स्पोर्ट्स एंड कल्चर एंड एजुकेशन ), सिद्धार्थ जैन ( महासचिव, फ्लेयर, सलाहकार ईपीएसआई और फिक्की ) आदि को यह सम्मान प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में डाइलॉग इंडिया एकेडेमिया कोंक्लेव का आयोजन हुआ जिसमे केन्द्रीय मंत्री अश्वनी चौबे, केन्द्रीय मंत्री जरनल वीके सिंह, लेफ्टिनेंट जर्नल विष्णु चतुर्वेदी, ब्रिगेडियर भुवनेश चौधरी, नासा के वैज्ञानिक रहे डॉ कृष्णन, कमोडोर वी के जेटली आदि ने भाग लिया। इस दौरान कालेजों के रैंकिंग वाली एक पत्रिका का लोकर्पण भी किया गया।
Comments