सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ललकार को सुनने के लिए उमड़ा जनसैलाब
- Posted By: Mithlesh Kumar
- खबरें हटके
- Updated: 4 October, 2021 10:34
- 3354

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 03/10/2021
मिथलेश कुमार (मोनू साहू)
असि0 ब्योरों कौशाम्बी
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ललकार को सुनने के लिए उमड़ा जनसैलाब
भावी प्रत्याशी चंद्रबली सिंह पटेल ने उपहार स्वरूप चांदी की गदा किया भेंट
किसान, नौजवान पटेल यात्रा में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का हुआ जोरदार स्वागत
कौशाम्बी। किसान नौजवान पटेल यात्रा का कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी द्वारा जिले के कई जगहों पर किया गया, कार्यक्रम का आयोजन विधान सभा चायल क्षेत्र के बेनीराम कटरा चौराहा में भी किया गया। जैसे ही मंच पर नरेश उत्तम पटेल पहुंचे चंद्रबली सिंह पटेल की अगुवाई में तमाम समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया। साथ ही साथ विधानसभा चायल के भावी प्रत्याशी चंद्रबली सिंह पटेल ने उपहार स्वरूप चांदी का गदा भेंट किया।
जन समुदाय को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि बीजेपी सरकार झूठों और बेईमानों की सरकार है ,
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसान नौजवान बेरोजगार मजदूर, छात्र, व्यापारी सब परेशान है उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि अब जनता भाजपा के झूठे वादे से ऊब चुकी है और आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी की सरकार बनेगी।
किसान नौजवान पटेल यात्रा के दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने कोरोना के नाम पर करोड़ों की लूट किया। उन्होंने कहा कि यदि सत्ता में समाजवादी की सरकार बनी तो भाजपा सरकार के घोटालों की जांच कराई जाएगी ।
मोदी ने किसानों को उनके खेतों में उपज का समर्थन मूल्य नहीं दिया। खेत खलिहान और कुटीर उद्योग बचाओ नारे के साथ कार्यक्रम में सपा जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव, युवजन सभा जिला अध्यक्ष चंद्रजीत यादव, मोहम्मद साऊद, राम प्रसाद, इसरार अहमद, जुगराज यादव, कैलास केशरवानी, गुलाम हुसैन समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments